Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मां Nirmal Kapoor को खोकर भावुक हुए Boney Kapoor, सोशल मीडिया पर लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sat, 03 May 2025 09:39 AM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और डायरेक्टर बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर के निधन से कपूर परिवार गहरे शोक में है। इस दुखद खबर के बाद परिवार के सदस्य एकजुट हो गए हैं। अपनी मां को याद करते हुए बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी मां के प्रति प्यार और भावनाओं को दिल से बयां किया है।

    Hero Image
    बोनी कपूर के सोशल मीडिया पोस्ट ने खींचा ध्यान (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Boney Kapoor Emotional Post: कपूर परिवार के लिए शुक्रवार की शाम एक बेहद दुखद खबर लेकर आई। फिल्म निर्माता बोनी कपूर, एक्टर अनिल कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में हो गया। वह 90 वर्ष की थीं और पिछले साल ही परिवार के साथ उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन काफी शानदार तरीके से मनाया था। निर्मल कपूर के निधन से पूरा कपूर परिवार शोक में डूबा हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोनी कपूर और उनके बच्चों अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी दादी और मां को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए अपनी मां को अंतिम विदाई दी, जो सोशल मीडिया पर काफी भावुकता के साथ साझा किया जा रहा है।

    बोनी कपूर ने दी मां को भावुक श्रद्धांजलि

    बोनी कपूर ने अपनी पोस्ट में लिखा, "2 मई, 2025 को हमारी मां निर्मल कपूर ने हमें शांति के साथ अलविदा कहा। उन्होंने एक पूरा और सुखमय जीवन जिया। उनके जाने से हमारे परिवार में एक खालीपन आ गया है जिसे भर पाना मुश्किल है। वे अपने पीछे चार बच्चों, बहुओं, दामाद, ग्यारह पोते-पोतियों और चार परपोते-परपोतियों की भरपूर दुनिया छोड़ गई हैं। उनका स्नेह, उनकी ममता और उनके जीवन के अनगिनत पल हमेशा हमारे साथ रहेंगे।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

    बोनी कपूर ने इस पोस्ट को "मां" कैप्शन के साथ साझा किया और अंत में पूरे परिवार की ओर से श्रद्धा के साथ उनके नाम संदेश लिखा, जिसमें अर्जुन, अंशुला, जान्हवी, खुशी, सोनम, रिया, हर्षवर्धन, शनाया, मोहित मारवाह जैसे सभी सदस्यों का उल्लेख था।

    ये भी पढ़ें- Anil Kapoor और Boney Kapoor की मां का 90 वर्ष की आयु में निधन, अंतिम दर्शन करने पहुंचा कपूर परिवार

    कौन थीं निर्मल कपूर?

    निर्मल कपूर मशहूर फिल्म निर्माता दिवंगत सुरिंदर कपूर की पत्नी थीं। वे बोनी कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर और रीना कपूर मारवाह की मां थीं। उनका परिवार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक मजबूत स्तंभ माना जाता है।

    कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के सीईओ डॉ. संतोष शेट्टी ने बताया कि निर्मल कपूर का निधन शाम 5:25 बजे हुआ। खबर मिलते ही बोनी कपूर तुरंत अस्पताल पहुंचे। पिछले साल सितंबर में ही पूरा कपूर परिवार उनकी 90वीं वर्षगांठ के मौके पर एक साथ आया था और अब वो एक प्यारी याद बनकर सबके दिलों में रहेंगी।

    ये भी पढ़ें- बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स ने ठुकरा दी थी 'मिस्टर इंडिया', कैसे Anil Kapoor के हाथ आई फिल्म?