Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स ने ठुकरा दी थी 'मिस्टर इंडिया', कैसे Anil Kapoor के हाथ आई फिल्म?

    बॉलीवुड की सफल फिल्मों की लिस्ट में मिस्टर इंडिया (Mr India) का नाम जरूर शामिल किया जाता है। सलीम-जावेद ने साल 1980 में ही फिल्म की कहानी को लिख दिया था। हालांकि इसे शुरुआत में ही दो बड़े सुपरस्टार ने रिजेक्ट कर दिया था। आइए जानते हैं कि फिर अनिल कपूर (Anil Kapoor) को फिल्म में काम करने का ऑफर कैसे मिला।

    By Sahil Ohlyan Edited By: Sahil Ohlyan Updated: Mon, 24 Feb 2025 01:39 PM (IST)
    Hero Image
    मिस्टर इंडिया फिल्म में अनिल कपूर को कैसे मिला था रोल (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) हिंदी सिनेमा में कई हिट फिल्में दे चुके हैं। उनका जिक्र शुरू होता है, तो राम लखन, बेटा, तेजाब और मिस्टर इंडिया जैसी फिल्मों का नाम जरूर लिया जाता है। इन दिनों भी वह एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर रहे हैं। रणबीर कपूर के साथ उनकी एनिमल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज बात उनकी फिल्म मिस्टर इंडिया की कर रहे हैं, क्योंकि इसमें उनके काम को बेहद पसंद किया गया था। इसने हिंदी फिल्मों को नया सुपर हीरो भी दिया था। जी हां, इससे पहले तक लोग सुपरमैन और ही-मैन जैसे हीरो को ही जानते थे, लेकिन इस मूवी के जरिए दर्शकों ने एक गायब होने वाले किरदार को देखा। मूवी के डायरेक्टर ने फिल्म को बेहतरीन ढंग से दिखाया और कहानी ने लोगों का दिल जीतने का काम भी किया। हालांकि, यह बात भी सच है कि इसमें अनिल कपूर को काम मिलने का श्रेय बोनी कपूर को जाता है।

    1980 में ही लिखी जा चुकी थी मिस्टर इंडिया की कहानी

    सलीम-जावेद की जोड़ी ने कई बेहतरीन फिल्मों की कहानी को लिखा है। मिस्टर इंडिया (Mr India) की स्टोरी को भी दोनों ने काफी पहले यानी साल 1980 में ही लिख दिया था। हालांकि, कोई एक्टर फिल्म में गायब होने यानी स्क्रीन न दिख पाने के लिए तैयार नहीं हो रहा था। इसके बाद सलीम और जावेद काफी परेशान भी हुए। 

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- 'अरे मुझे बता दिया होता...' अनिल कपूर संग करना पड़ा किसिंग सीन, बिना जानकारी के कारण डर गई थीं Anjana Sukhani

    अनिल कपूर को अच्छी लगी थी फिल्म की कहानी

    न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, जावेद अख्तर खुद इसके बारे में बता चुके हैं। जब राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन ने फिल्म में काम करने के लिए मना कर दिया, तो स्क्रिप्ट बोनी कपूर के पास गई। इसके बाद बोनी ने ही इस रोल के लिए अपने भाई अनिल कपूर का नाम सुझाया। अनिल कपूर को मूवी की स्टोरी अच्छी लगी और वह तुरंत इसमें काम करने के लिए तैयार हो गए थे। 

    Photo Credit- IMDB

    फिल्म का एक डायलॉग हुआ था सुपरहिट

    साल 1987 में रिलीज हुई मिस्टर इंडिया फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी को खूब प्यार मिला। इसके अलावा, फिल्म का एक डायलॉग ऐसा है, जो अमर हो गया। यह डायलॉग आज भी लोगों की जुबां पर रहता है। यह है 'मोगैंबो खुश हुआ' 38 साल बाद भी लोग इस डायलॉग को हंसी-मजाक में बोलते नजर आते हैं।

    ये भी पढ़ें- Anil Kapoor के साथ Salaam-e-Ishq में Kissing सीन करने के लिए इस एक्ट्रेस पर बनाया गया था दबाव? अब किया खुलासा