Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Anil Kapoor और Boney Kapoor की मां का 90 वर्ष की आयु में निधन, अंतिम दर्शन करने पहुंचा कपूर परिवार

    Updated: Fri, 02 May 2025 07:24 PM (IST)

    बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर और उनके भाई निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता संजय कपूर की मां निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor) का आज मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 90 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। पिछले साल सितंबर में अनिल और उनके परिवार ने मिलकर उनका जन्मदिन मनाया था। इस खबर के बाद से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

    Hero Image
    अनिल कपूर की मां का निधन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनिल कपूर, संजय कपूर और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार, 2 मई को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें उम्र संबंधी बीमारियों के कारण कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवार ने मिलकर मनाया था जन्मदिन

    निर्मल कपूर 90 वर्ष की थीं। उनके निधन से पूरा कपूर परिवार सदमे में है और शोक में है।  अभी पिछले दिनों ही परिवार ने उनका जन्मदिन मनाया था। सितंबर में उनके जन्मदिन पर परिवार वालों ने कई इमोशनल पोस्ट कीं। अनिल कपूर ने अपनी बचपन की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,"प्यार, ताकत और अंतहीन बलिदान के 90 साल। आपकी मौजूदगी हर दिन हमारे जीवन को खुशियों और सकारात्मकता से भर देती है। आपका बच्चा होना सौभाग्य की बात है। जन्मदिन मुबारक हो मम्मी!"

    बोनी कपूर ने लिखा, "मम्मी जी 90वें जन्मदिन की शुभकामनाएं। एक सदी के लिए बस एक और दशक। हमें चाहिए कि आप हमारे लिए मौजूद रहें, हमें आशीर्वाद दें, हमारी रक्षा करें और सबसे बढ़कर हमारा मार्गदर्शन करते रहें।"

    यह भी पढ़ें: जब शाह रुख खान को पछाड़ अनिल कपूर ने बदला था बॉक्स ऑफिस का समीकरण, एक्टर की फिल्म ने तोड़े थे कई रिकॉर्ड

    जल्दी से अनिल कपूर के घर पहुंची जाह्नवी कपूर

    निर्मल के निधन के बाद, जाह्नवी कपूर और उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया और शनाया कपूर को अनिल कपूर के घर जल्दी-जल्दी पहुंचते हुए देखा गया। परिवार के एक बड़े के चले जाने से परिवार में गम का माहौल है। वह पिछले एक हफ्ते से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थीं। अनिल और उनके भाई बोनी और संजय ने 2011 में अपने पिता, निर्माता सुरिंदर कपूर को खो दिया था। अब उनकी मां भी स्वर्ग सिधार गई हैं। परिवार के एक करीबी सूत्र ने रिपब्लिक को बताया,"अनिल कपूर शोक में हैं।" परिवार ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कपूर निवास पर, बोनी अपनी मां के पार्थिव शरीर को लेने की तैयारी करते देखे गए। अंशुला कपूर भी परिवार के साथ थीं।

    यह भी पढ़ें: 'थप्पड़ मारकर नहीं मांगी माफी,' Anil Kapoor को लेकर इस एक्टर का खुलासा, सच में उठाया था हाथ