Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलमान ख़ान की Bharat से जानिए प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी का कनेक्शन...

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 18 Apr 2019 02:30 PM (IST)

    Bharat VS Dark Phoenix प्रियंका की जेठानी सोफी निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस की मंगेतर हैं। सोफी प्रियंका से कई साल छोटी हैं मगर दोनों के बीच ग़ज़ब की बांडिंग है।

    सलमान ख़ान की Bharat से जानिए प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी का कनेक्शन...

    मुंबई। बॉक्स ऑफ़िस पर कभी-कभी बड़े दिलचस्प टकराव देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक टकराव जून में होने वाला है। सलमान ख़ान की फ़िल्म Bharat की रिलीज़ के दो दिन बाद हॉलीवुड फ़िल्म Dark Phoenix रिलीज़ होगी और इन दोनों ही फ़िल्मों से Priyanka Chopra का ख़ास कनेक्शन है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, भारत में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल निभाने वाली थीं, जबकि डार्क फीनिक्स में उनकी जेठानी सोफी टर्नर लीड रोल में हैं। भारत 5 जून को ईद के मौक़े पर रिलीज़ हो रही है और इसके दो दिन बाद 7 जून को हॉलीवुड फ़िल्म डार्क फीनिक्स रिलीज़ होगी। सोचिए अगर, प्रियंका भारत को अलविदा ना कहतीं तो बॉक्स ऑफ़िस पर उनका मुक़ाबला सोफी टर्नर से होता। एक्स मेन सीरीज़ की यह आख़िरी फ़िल्म भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर भी ज़ोरशोर से रिलीज़ की जाएगी। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    The new #DarkPhoenix poster has arrived. Trailer tomorrow night!

    A post shared by Sophie Turner (@sophiet) on 


    Flash Back

    आपको याद होगा कि निक जोनस से शादी करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने सलमान ख़ान की फ़िल्म 'भारत' साइन की थी, जिसमें वो फ़ीमेल लीड रोल निभाने वाली थीं। प्रियंका के ऑन बोर्ड होने के एलान ख़ुद सलमान ने अपने ट्विटर एकाउंट से किया था और हॉलीवुड में करियर बना रहीं प्रियंका का भारत वापसी पर स्वागत किया था।

    प्रियंका की बॉलीवुड वापसी को लेकर सभी लोग उत्साहित थे, फिर अचानक एक दिन ख़बर आयी कि प्रियंका ने भारत छोड़ दी है। वजह सामने आयी कि वो शादी करने के मूड में हैं, इसलिए फ़िल्म को वक़्त नहीं दे सकेंगी। बहरहाल, प्रियंका के इस रवैये से सलमान का मूड ख़राब तो हुआ, पर उन्होंने कोई इशू नहीं बनाया और प्रियंका की जगह कटरीना कैफ़ को कास्ट करके मिशन भारत आगे बढ़ाया। 

    Game Of Thrones के लिए मशहूर हैं Sophie Turner 

    प्रियंका की जेठानी सोफी, निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस की मंगेतर हैं। सोफी प्रियंका से कई साल छोटी हैं, मगर दोनों के बीच ग़ज़ब की बांडिंग है। शादी से पहले से ही प्रियंका और सोफी एक-दूसरे के साथ वक़्त बिताती रही हैं। प्रियंका ने सोफी के साथ ख़ुद को J Sisters का नाम दिया है। हाल ही में जोनस ब्रदर्स ने अपना सिंगल सकर रिलीज़ किया, जिसके वीडियो में प्रियंका और सोफी भी फीचर हुईं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    The morning after... #TheJSisters #Bachelorette @sophiet

    A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

    सोफी, गेम ऑफ़ थ्रोंस के लिए दुनियाभर में पहचानी जाती हैं। इस बेहद कामयाब सीरीज़ से वो शुरू से ही जुड़ी रही हैं, जिसका Finale सीज़न अब शुरू हो रहा है। Dark Phoenix लीड रोल में सोफी की पहली बड़ी फ़िल्म है। इससे पहले X Men- Apocalypse में भी सोफी जीन ग्रे के रोल में नज़र आयी थीं, मगर उसमें वो लीड रोल में नहीं थीं। 

    24 April को आएगा भारत का ट्रेलर

    वहीं, सलमान ख़ान की भारत को अली अब्बास ज़फ़र ने डायरेक्ट किया है। यह कोरियन फ़िल्म ओडे टू माय फादर का रीमेक है। फ़िल्म की कहानी में आज़ादी के बाद से 2000 तक का भारत दिखाया जाएगा। सलमान फ़िल्म में एक सर्कस के स्टंटमैन का रोल कर रहे हैं। फ़िल्म में सलमान का किरदार उम्र के कई पड़ावों पर दिखेगा। कटरीना कैफ़ सर्कस की मालकिन के रोल में हैं। जैकी श्रॉफ सलमान के पिता का किरदार निभा रहे हैं। दिशा पाटनी और तब्बू भी अहम किरदारों में नज़र आने वाली हैं। भारत का ट्रेलर 24 अप्रैल को रिलीज़ किया जाएगा, जबकि एवेंजर्स एंड गेम के साथ इसे सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। 

    प्रियंका तो भारत से निकल गयी हैं। अब देखते हैं कि सलमान ख़ान और प्रियंकी की सिस्टर-इन-लॉ के बीच मुकाबला क्या रंग जमाता है।

    यह भी पढ़ें: हॉलीवुड के फ़ैन हैं तो इस Summer ये 10 फ़िल्में हैं आपके लिए, देखें पूरी लिस्ट

    comedy show banner
    comedy show banner