Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा की शादी में इस जेठानी ने मचाया था धमाल, अब भारत में करेंगी डेब्यू, देखें ट्रेलर

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Sun, 21 Apr 2019 10:01 AM (IST)

    Dark Phoenix Final Trailer प्रियंका चोपड़ा की सिस्टर इन लॉ सोफी टर्नर इन दिनों गेम ऑफ़ थ्रोंस में भी नज़र आ रही हैं जिसमें वो एक अहम किरदार निभा रही हैं।

    प्रियंका चोपड़ा की शादी में इस जेठानी ने मचाया था धमाल, अब भारत में करेंगी डेब्यू, देखें ट्रेलर

    मुंबई। Dark Phoenix Trailer अमेरिकन सिंगर और एक्टर Nick Jonas से शादी के बाद Priyanka Chopra की जेठानी पहली बार भारतीय सिल्वर स्क्रीन के पर्दे पर नज़र आएंगी। जून में Dark Phoenix से बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचाने आ रही हैं प्रियंका चोपड़ा की Sister In law Sophie Turner। सोफी की यह पहली बड़ी फ़िल्म है। फ़िल्म का नया ट्रेलर रिलीज़ किया गया है, जिसमें सोफी का ज़बर्दस्त अंदाज़ देखने को मिल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डार्क फीनिक्स एक्स मेन सीरीज़ की आख़िरी फ़िल्म है और रिलीज़ से पहले यह आख़िरी ट्रेलर भी है। फ़िल्म का यह ट्रेलर ख़ास तौर पर उन फ़ैंस को पसंद आएगा, जो इस सीरीज़ को शुरू से फॉलो करते रहे हैं। इसमें कई ऐसे मूमेंट्स हैं, जिनको देखकर आपको पुराने समय की याद आएगी। डार्क फीनिक्स में सोफी टर्नर का किरदार कहानी के केंद्र में है। वो म्यूटेंट जीन ग्रे का किरदार निभा रही हैं, जो इन सभी में सबसे अहम है। फ़िल्म भारत में 7 जून को रिलीज़ हो रही है। 

    नये ट्रेलर से पता चलता है कि एक्स मेन अंतरिक्ष में एक स्पेसक्राफ्ट को बचाने के मिशन पर जाते हैं, मगर वापसी पर उन्हें पता चलता है कि जीन ग्रे वहीं छूट गयी है। जीन ग्रे पर एक अज्ञात अंतरिक्ष शक्ति हमला कर देती है। जीन ग्रे धरती पर लौटती तो है, मगर बदले हुए अंदाज़ और तेवरों के साथ। वो फीनिक्स बन चुकी होती है। डार्क फीनिक्स के साथ ही एक्स मेन सीरीज़ का 18 सालों का सफ़र ख़त्म हो जाएगा। 

    बताते चलें कि एक्स मेन सीरीज़ की शुरुआत 2000 में डायरेक्टर ब्रायन सिंगर ने की थी। सबसे पहले वुल्वरीन (Hugh Jackman), चार्ल्स ज़ेवियर आका प्रोफेसर एक्स (Patrick Stewart) और मैग्नीटो (Sir Ian Mckellen) के किरदारों को दर्शकों के सामने लाया गया था, जिन्हें दर्शकों ने ख़ूब प्यार दिया। इसके बाद की फ्रेंचाइजी में चार्ल्स ज़ेवियर और मैग्नीटो के किरदारों को यंग दिखाया गया था, जिन्हें जेम्स मैकेवॉय और माइकल फैसबेंडर ने प्ले किया। 

    प्रोफेसर चार्ल्स के पास दूसरों के मस्तिष्क को नियंत्रित करने की क्षमता है तो मैग्नीटो अपनी चुम्बकीय शक्ति से लोहे की चीज़ों को अपने क़ाबू में कर सकता है। मैग्नीटो को सभी म्यूटेंट्स में सबसे ताक़तवर माना जाता है, मगर जीन ग्रे उससे भी अधिक शक्तिशाली है। सोफी, प्रियंका के हबी निक जोनस के मंझले भाई जो जोनस की मंगेतर हैं और प्रियंका के साथ उनकी बांडिंग कमाल की है। दोनों को अक्सर एक साथ मस्ती करते हुए देखा जाता रहा है। सोफी को दर्शक फ़िलहाल दर्शक Game Of Thrones में देख रहे होंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner