Priyanka Chopra ने हॉलीवुड से दीं 2 Goood News, गर्व करेंगे Indian Fans!
Nick Jonas से शादी के Priyanka Chopra की ग्लोबल सिटिज़न की इमेज को और मज़बूती मिली है। इसी शोहरत का सिला है कि हॉलीवुड के अहम प्रोजेक्ट्स के लिए उनका चुनाव किया जाता है।
मुंबई। Priyanka Chopra New Hollywood Film हॉलीवुड में काम तो कई बॉलीवुड एक्टर्स ने किया है, मगर प्रियंका चोपड़ा ने जिस तरह ग्लोबल सेलेब्रिटी की पहचान बनायी है, वो किसी को नहीं मिली है। लॉस एंजेलिस के पेज 3 सर्कल से लेकर हॉलीवुड के पर्दे तक प्रियंका चोपड़ा की तूती बोलती है।
निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका की ग्लोबल सिटिज़न की इमेज को और मज़बूती मिली है। इसी शोहरत का सिला है कि हॉलीवुड के अहम प्रोजेक्ट्स के लिए प्रियंका चोपड़ा का चुनाव किया जाता है। अब एक नई हॉलीवुड फ़िल्म प्रियंका को मिली है, जिसमें वो जानी-मानी हॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ नज़र आएंगी।
प्रियंका की यह फ़िल्म वेडिंग कॉमेडी है, जिसका निर्माण यूनिवर्सल पिक्चर्स करेगी। फ़िल्म में वो हॉलीवुड एक्ट्रेस मिंडी केलिंग के साथ लीड रोल निभाएंगी। मिंडी डैन गोर के साथ मिलकर फ़िल्म का स्क्रीनप्ले भी लिख रही हैं। प्रियंका ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम के ज़रिए दी है।
उन्होंने इसके साथ लिखा है- अच्छी कहानियां कहने के लिए उत्साहित दो महिलाओं को उनकी कहानी उन्हीं के अंदाज़ में सुनाने के लिए हरी झंडी मिल गयी है। मिंड केलिंग और डैन गोर के साथ इस अद्भुत पार्टनरशिप पर गर्व है। हम आपको यह दिखाने वाले हैं कि मॉडर्न, ग्लोबल और भारतीय होने का क्या मतलब होता है। आपसे सिनेमा में मुलाक़ात होगी। प्रियंका की यह चौथी हॉलीवुड फ़िल्म होगी। एबीसी की क्वांटिको सीरीज़ के बाद वो अ किड लाइक जेक, बेवॉच और इज़ इंट इट रोमांटिक में नज़र आ चुकी हैं।
View this post on Instagram
प्रियंका ने मिंडी और डैन के साथ एक फोटो भी पोस्ट की है। मिंडी संभवत: फ़िल्म का निर्देशन भी करेंगी। इस फ़िल्म में भारत और अमेरिका बैकग्राउंड के तौर पर दिखाई देंगे।
View this post on Instagram
प्रियंका की पिछली हॉलीवुड फ़िल्म Isn't It Romantic है, जिसमें रिबेल विल्सन ने लीड रोल प्ले किया था, जबकि प्रियंका एक अहम भूमिका में दिखायी दी थीं। यह फ़िल्म भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं हुई थी, बल्कि नेटफ्लिक्स पर आयी थी। वहीं, बॉलीवुड की बात करें तो प्रियंका शोनाली बोस की फ़िल्म स्काय इज़ पिंक में नज़र आएंगी, जिसमें फ़रहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ज़ायरा, फ़िल्म में प्रियंकी की बेटी के किरदार में दिखेंगी।
प्रियंका ने भारत की ग्लोबल आइकॉन के रूप में अपनी पहचान मज़बूत की है। हाल ही में वो Women In The World समिट में नज़र आयी थीं, जिसमें टीना ब्राउन ने उनका इंटरव्यू लिया था। इस समिट में प्रियंका के अलावा हॉलीवुड की कई जानी-मानी वुमन सेलेब्रिटीज़ ने भी शिरकत की। इस इंटरव्यू की एक तस्वीर पोस्ट करके प्रियंका ने लिखा था- वुमन इन द वर्ल्ड में मेरे से पहले और मेरे बाद आयीं अद्भुत महिलाओं के साथ स्टेज शेयर करना गर्व की बात है। आपका गेम चेजिंग काम दुनिया को एक नया आकार दे रहा है और महिलाओं को ज़रूरी दिशा दे रहा है। मैं आप सबकी प्रशंसा करती हूं और आपके साथ प्लेटफ़ॉर्म साझा करने का मौक़ा मिलने पर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। टीना ब्राउन, शक्रिया मुझे बुलाने के लिए।
View this post on Instagram
वुमन इन द वर्ल्ड समिट में टीना ब्राउन ऐसी महिला सेलेब्रिटीज़ का इंटरव्यू करती हैं, जिन्होंने किसी क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। इस समिट में प्रियंका से उनके फ़िल्म प्रोडक्शन और समाज सेवा के कामों पर चर्चा की गयी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।