विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salaar Leaked: रिलीज के साथ ही HD क्वालिटी में लीक हुई सालार, क्या मेकर्स को भुगतना पड़ेगा बड़ा नुकसान?

Published: Fri, 22 Dec 2023 02:37 PM (IST)

Salaar Leaked प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म सालार फैंस के क्रिसमस फेस्टिवल को खास बनाने के लिए फाइनली सिनेमाघरों ...और पढ़ें

ऑनलाइन लीक हुई प्रभास की फिल्म 'सालार'/ फोटो- Instagram
ऑनलाइन लीक हुई प्रभास की फिल्म 'सालार'/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. सिनेमाघरों में आते ही लीक हुई 'सालार'
  2. HD क्वालिटी में 'सालार' हुई लीक
  3. क्या मेकर्स को ऑनलाइन फिल्म के लीक होने से होगा बड़ा नुकसान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salaar Leaked: प्रभास- श्रुति हासन-पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म 'सालार' ने फाइनली सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। ये फिल्म पहले 22 दिसंबर को डंकी से बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली थी, लेकिन बाद में 'डंकी' को एक दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया था।

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म को साउथ की ऑडियंस के साथ-साथ नॉर्थ के दर्शकों से भी काफी तारीफ मिली है। लोगों को उम्मीद है कि प्रभास इस फिल्म के साथ बाहुबली का रिकॉर्ड भी ब्रेक करेंगे।

हालांकि, सालार की रिलीज के साथ ही एक बुरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो 'सालार' रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हो चुकी है।

ऑनलाइन लीक हुई प्रभास की फिल्म 'सालार'

फिल्मों का रिलीज होना और उसके बाद तुरंत ही ऑनलाइन लीक होना अब एक ट्रेंड बन चुका है। हाल ही में 'सालार' भी अब पायरेसी का शिकार हो गयी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सालार का HD वर्जन ऑन लाइन लीक हो चुका है। अन्य फिल्मों को लीक करने वाली 3 से 4 साइट्स पर इस फिल्म को भी लीक कर दिया गया है। आपको बता दें कि फिल्मों की पायरेसी की वजह से उन्हें काफी नुकसान हो जाता है।

यह भी पढ़ें: Salaar: प्रशांत नील ने किया खुलासा, इस एक्टर को देखते ही बना लिया था सालार में लेने का मन

लोग थिएटर छोड़कर ऑनलाइन घर पर ही फिल्मों को देखते हैं, जिससे थिएटर ओनर्स को ही नहीं, बल्कि मेकर्स को भी काफी नुकसान होता है। बढ़ती पायरेसी को लेकर बॉलीवुड सितारे भी कई बार आवाज उठा चुके हैं, लेकिन इसका अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।

क्या ऑनलाइन लीक होने से 'सालार' के बिजनेस में होगा नुकसान

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'सालार' ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में अच्छी खासी कमाई कर ली है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही 40 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। प्रशांत नील-प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म का रिस्पॉन्स तो काफी अच्छा है, अब देखना ये है कि क्या ऑनलाइन लीक होने से फिल्म की कमाई पर कोई असर पड़ता है या नहीं।

आपको बता दें कि रिलीज से दो दिन पहले ही 'सालार' का स्क्रीन को लेकर विवाद हो गया था, जहां नॉर्थ में जब 'डंकी' को पीवीआर और मिराज सिनेमा ने सारी स्क्रीन्स दी थी, तो 'सालार' के मेकर्स ने साउथ में भी इन दोनों ही सिनेमा हॉल्स में अपनी फिल्म को रिलीज न करने का निर्णय लिया था।

यह भी पढ़ें: Salaar Twitter Review: 'सालार' ने लगाई प्रभास की डूबती नैया पार या हुआ बंटाधार? दर्शकों ने बता दिया फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।