विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salaar को बर्बाद करने के आरोप निकले सही, मुंबई के थिएटर मालिक ने फिल्म की रिलीज रोकने का किया खुलासा

Published: Fri, 22 Dec 2023 10:24 AM (IST)

Salaar Cease Fire Part- 1 सालार को लेकर मुंबई के एक बड़े थिएटर मालिक ने कहा है कि उन्हें फिल्म ...और पढ़ें

सालार को बर्बाद करने के आरोप निकले सही, (X Image)
सालार को बर्बाद करने के आरोप निकले सही, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सालार के मेकर्स और दो बड़े नेशनल चेन पीवीआर- आईनॉक्स और मिराज सिनेमाज के बीच अनबन की खबरें चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में सुनने को मिला की सालार को नॉर्थ इंडिया में स्क्रीन्स नहीं दी गई, क्योंकि पीवीआर- आईनॉक्स और मिराज सिनेमाज ने अपनी सारी स्क्रीन डंकी को दे दी।

हालांकि, बीते दिन पीवीआर के मैनेजमेंट की तरफ से एक बयान जारी किया गया और इन खबरों को बेबुनियाद बताया गया, लेकिन अब एक बार फिर दाल में कुछ काला होने की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें- Dunki के लिए Shah Rukh Khan ने फेंका तुरुप का इक्का, बौखलाए Salaar के मेकर्स, बदल जाएगा बॉक्स ऑफिस का पूरा गणित!

सालार की रोकी गई बुकिंग

प्रभास की फिल्म सालार को लेकर मुंबई के एक बड़े थिएटर मालिक ने कहा है कि उन्हें फिल्म की स्क्रीनिंग से रोका गया। उन्होंने सालार को बर्बाद करने के आरोपों को सच बताया है। गेयटी गैलेक्सी के मालिक मनोज देसाई ने यूट्यूब चैनल वायरल बॉलीवुड के साथ बातचीत में अपनी बात रखी। गुरुवार को उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि वो लोग सालार की बुकिंग नहीं होने दे रहे हैं।

क्या बोले थिएटर मालिक ?

मनोज देसाई ने कहा, फिल्म कल रिलीज हो रही है और वो अभी भी लड़ रहे हैं। साउथ के मल्टीप्लेक्स में फिल्म को न रिलीज करने का प्रभास का फैसला सही है। प्रोड्यूसर मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं बुकिंग क्यों नहीं शुरू करूंगा, लेकिन वो लोग मुझे ऐसा करने नहीं दे रहे हैं। मैं इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रहा हूं।

सालार को खत्म करने की पूरी तैयारी

मनोज देसाई ने ये भी बताया कि उन्होंने दोनों फिल्मों के मेकर्स से एक- साथ रिलीज न करने का आग्रह किया था, लेकिन उन्होंने उनकी बात को कोई तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कहा, "कोई भी मेरे जैसे एक्जीबिटर के बारे में नही सोचता, जब वो ऐसी चीजें करते हैं। ये फिल्मों को मारने की नई रणनीति है। ये सब परेशानी डिस्ट्रीब्यूटर्स की वजह से हुई है। लोग सालार की टिकट लेने के लिए आ रहे हैं और मुझे उन्हें भगाना पड़ रहा है। कल मैं किसी भी कीमत पर फिल्म को रिलीज करूंगा, लेकिन जब इस तरह के झगड़े मुझे पसंद नहीं हैं। मैं सुबह से डंकी के शोज चला रहा हूं, देखते ये कैसा बिजनेस करती है।"  

यह भी पढ़ें- Salaar Box Office Prediction: बॉक्स ऑफिस चीरने को तैयार 'सालार', पहले दिन इतने करोड़ के साथ उड़ाएगी गर्दा

मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

सालार को नॉर्थ इंडिया में स्क्रीनिंग्स न मिलने पर फिल्म के मेकर्स ने भी कड़ा कदम उठाया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने साउथ के किसी भी पीवीआर- आईनॉक्स और मिराज सिनेमाज में सालार को रिलीज करने से मना कर दिया है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।