Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Saif Ali Khan Attack: अटैक से लेकर गिरफ्तारी तक, अब गरमाई सियासत; यहां पढ़ें सैफ अली खान हमले की टाइमलाइन

    Updated: Thu, 23 Jan 2025 05:01 PM (IST)

    हिंदी सिनेमा के पॉपुलर अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर जानलेवा हमला किया गया। 16 जनवरी को रात करीब ढाई बजे एक्टर के ऊपर एक हमलावर ने घर में घुसकर अटैक किया। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पातल में भर्ती कराया गया। पुलिस की जांच के बाद हाल ही में हमलावर को पकड़ा गया। आइए इस मामले से जुड़े अभी तक के सभी अपडेट्स जान लेते हैं।

    Hero Image
    सैफ अली खान पर हुए हमले के बड़े अपडेट (Photo Credit- Jagran)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर 16 जनवरी की रात ढाई बजे जानलेवा हमला हुआ। एक्टर के मुंबई स्थित घर पर एक संदिग्ध चोरी के इरादे से घुस गया था। हमलावर ने सैफ पर चाकू से 6 बार वार किया। इस दौरान अभिनेता अपने परिवार का बचाव करने में सफल हुए, लेकिन वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद ऑटो चालक की मदद से उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात है कि अब एक्टर अस्पताल से घर वापिस लौट चुके हैं। आइए इस पूरे मामले में अभी तक के बड़े अपडेट्स जान लेते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब और कैसे हुआ हमला?

    • गुरुवार की रात सैफ अली खान के घर पर करीब ढाई बजे एक संदिग्ध घुस आया।
    • शोर की आवाज सुनकर सैफ अली खान आए और हमलावर ने उनके ऊपर अटैक कर दिया।
    • हमला करने वाले ने एक्टर के ऊपर चाकू से 6 बार वार किया।
    • अभिनेता सैफ अली खान हमले के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
    • मुंबई के लीलावती अस्पताल में एक्टर को भर्ती करवाया गया।
    • ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा ने सैफ को अस्पताल पहुंचाया।

    सैफ अली खान की मेडिकल रिपोर्ट

    • चाकू से हमला होने के कारण सैफ के हाथ, गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर चोट लगी।
    • रीढ़ की हड्डी से चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला गया।
    • एक्टर पर हुए हमले से उनके शरीर पर 6 जख्म आए।
    • इसमें 2 गहरे जख्म, 2 कम गहरे जख्म और 2 मामूली जख्म शामिल है।

    Photo Credit- Jagran

    ये भी पढ़ें- जानलेवा हमले के बाद बढ़ी Saif Ali Khan की सिक्योरिटी, घर पर किए गए सुरक्षा के ये कड़े इंतजाम

    किसकी हुई गिरफ्तारी?

    • सीसीटीवी में दिखे आरोपी की तलाश पुलिस ने की।
    • जांच के दौरान कई संदिग्ध हिरास में लिए गए।
    • पुलिस के हाथ शुरुआती जांच में हमला करने वाला मुजलिम नहीं लगा।
    • 19 जनवरी को सैफ पर हमला करने वाले हमलावर को पुलिस ने हिरासत में लिया।
    • हमला करने वाले का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद बताया गया है।
    • ऐसी भी जानकारी सामने आई है कि वह एक बांगलादेशी है।

    21 जनवरी को क्या-क्या हुआ?

    • मुंबई के लीलावती अस्पताल से सैफ अली खान 21 जनवरी को डिस्चार्ज हुए।
    • अस्पातल से बाहर आने के बाद उनकी फोटोज सामने आई।
    • इस दिन आरोपी को एक्टर के घर पुलिस लेकर गई।
    • क्राइम सीन को फिर से रीक्रिएट किया गया।

    Photo Credit- Jagran

    सैफ के हमले पर गरमाई सियासत

    • सैफ अली खान के हमले पर राजनीतिक बयान भी खूब चर्चा में आए।
    • हमले के पहले दिन से ही उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े किए गए।
    • महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने सैफ मामले पर विवादित बयान दिया।
    • उनका कहना था कि उन्हें संदेह हुआ कि एक्टर को चाकू मारा गया था या नहीं।
    • नितेश राणे का कहना है कि अस्पताल से बाहर आते समय वह शाह रुख की तरह नाच रहा था।
    • संजय निरुपम ने सवाल खड़ा किया कि एक्टर चार दिनों के अंदर इतने फिट कैसे हो गए।

    सैफ अली खान की सुरक्षा बढ़ाई गई

    • हमले के बाद सैफ अली खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
    • मुंबई पुलिस एक्टर को 24 घंटे सुरक्षा देगी।
    • सैफ के साथ एक पुलिस कांस्टेबल दिनभर रहेगा।
    • सैफ ने एक्टर रोनित रॉय की फर्म से भी सुरक्षा के लिए सर्विस ली है।

    ये भी पढ़ें- 'चाकू घुसने के बाद 4 दिन में इतने फिट...', Saif Ali Khan का वायरल वीडियो देख इस नेता ने दिया कंट्रोवर्शियल बयान