Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RARKPK: फैंस का प्यार देख हैरान हुए रणवीर सिंह, कहा- 'रॉकी और रानी...' को लेकर मुझे ऐसी उम्मीद नहीं थी

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 03 Aug 2023 03:56 PM (IST)

    Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Actor Ranveer Singh रणवीर सिंह ने हाल ही में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ मिलकर फैंस को सरप्राइज दिया। दोनों फिल्म के चलते शो के बीच दर्शकों का रिएक्शन देखने थिएटर्स में पहुंच गए। अब रणवीर सिंह ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लोगों से मिले रिस्पॉन्स के बारे में बताया है। 

    Hero Image
    Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Actor Ranveer Singh, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Actor Ranveer Singh: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज के बाद से ही छाई हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 6 दिन पूरे कर लिए है और लगातार अच्छा अपना बिजनेस बढ़ाने की कोशिश कर रही है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को मिल रहे इस प्यार के लिए अब फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह ने रॉकी रंधावा का किरदार निभाया है, जो अपनी मस्ती में रहने वाला एक पंजाबी लड़का है। फिल्म में उनके किरदार को लोग काफी पसंद कर रहें है। फिल्म में रणवीर अपनी पावर पैक्ड एक्टिंग और जोरदार एनर्जी के साथ फैंस का दिल जीत रहे हैं।

    थिएटर पहुंचे रणवीर- आलिया

    रणवीर सिंह बीते दिन अपनी हीरोइन यानी आलिया भट्ट के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के चलते शो के बीच थिएटर पहुंच। दोनों के इस सरप्राइज विजिट ने दर्शकों को खुश कर दिया। वहीं, रणवीर और आलिया भी थिएटर्स में फिल्म को मिल रहे प्यार को देखकर खुशी से गदगद हो गए।

    क्या बोले रणवीर सिंह ?

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा, “मैं इस मिल रहे प्यार से बहुत खुश हो गया हूं, यह मेरी कल्पना से परे था। हॉल में लोग हंस रहे थे, रो रहे थे और रॉकी के लिए चीयर कर रहे थे। मैंने इसे अपनी आंखों से देखा और यह सच था। यह देखना दिल को छू लेने वाला था। एकमत भावनाओं और उमड़ती प्रतिक्रियाओं ने मुझे बहुत ज्यादा खुशी से भर दिया। मेरा दिल कृतज्ञता से भर गया है।"

    क्या है फिल्म की कहानी ?

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। RARKPK में एक बंगाली लड़की और पंजबी लड़के की लव स्टोरी दिखाई गई है, जिनके बीच दुश्मन परिवार बन जाता है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। इनके साथ फिल्म धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन जैसे गुजरे दौर के टॉप एकटर्स भी शामिल हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।