विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RARKPK Box Office Day 6: गिरते बिजनेस के बीच आलिया-रणवीर की फिल्म ने संभाला मोर्चा, 100 करोड़ की ओर बढ़ाए कदम

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Thu, 03 Aug 2023 08:04 AM (IST)

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Box Office Collection Day 6 रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक फैमिली ड्रामा ...और पढ़ें

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Box Office Collection Day 6, Twitter
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Box Office Collection Day 6, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Box Office Collection Day 6: आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। वीकेंड पर शानदार बिजनेस करने के बाद फिल्म का कलेक्शन अब लगातार गिरता जा रहा है। हालांकि, RARKPK ने अभी भी मोर्चा संभाला हुआ है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को रिलीज हुई है और अब बॉक्स ऑफिस पर 6 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। रिलीज के चार दिनों में फिल्म ने 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली, लेकिन हाल के दिनों में कलेक्शन में लगातार गिरावट आ देखने को मिल रही है।

कैसी रही RARKPK की शुरुआत ?

हालांकि, वर्क डेज होने के बावजूद रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने बिजनेस की दर को ज्यादा गिरने नहीं दिया। फिल्म के 6 दिनों के कलेक्शन की ओर नजर डाले तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर 11.10 करोड़ के साथ शुरुआत की।

ओपनिंग वीकेंड पर कैसा रहा बिजनेस ?

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने इसके बाद 45% की बढ़ोत्तरी दिखाते हुए दूसरे दिन 16.05 करोड़ कमाए। वहीं, रविवार यानी तीसरे दिन फिल्म ने 18.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही RARKPK ने ओपनिंग वीकेंड में 45.90 करोड़ कमा लिए।

पूरे हफ्ते फिल्म ने किया कैसा बिजनेस ?

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को मंडे टेस्ट में थोड़ा झटक खाना पड़ा। फिल्म ने चौथे दिन 7.02 करोड़ कमाए। वहीं, पांचवें दिन का कलेक्शन 7.30 करोड़ रहा। अब फिल्म के छठवें दिन यानी बुधवार के बिजनेस की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, RARKPK की कमाई में फिर गिरावट आई।

6वें दिन कमाए कितने करोड़ ?

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 2 अगस्त को डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 6.90 करोड़ का बिजनेस किया। इसके साथ ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने अब तब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 67.12 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।