विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पहले से ही बहुत नफरत...', Abir Gulaal की एक्ट्रेस Ridhi Dogra ने फवाद खान के कमबैक विवाद पर तोड़ी चुप्पी

Published: Sun, 13 Apr 2025 04:34 PM (IST)

9 साल बाद फवाद खान (Fawad Khan) बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म अबीर गुलाल (Abir ...और पढ़ें

फिल्म अबीर गुलाल में दिखेंगी रिद्धि डोगरा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
फिल्म अबीर गुलाल में दिखेंगी रिद्धि डोगरा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 9 मई को रिलीज होगी अबीर गुलाल मूवी
  2. 9 साल बाद बॉलीवुड में फवाद खान का है कमबैक
  3. अबीर गुलाल का हिस्सा हैं रिद्धि डोगरा

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान (Fawad Khan) के कमबैक पर बवाल मचा हुआ है। कुछ समय पहले ही एलान हुआ था कि फवाद भारतीय फिल्म अबीर गुलाल (Abir Gulaal) के साथ बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं। वह रोमांटिक फिल्म में वाणी कपूर (Vaani Kapoor) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। हालांकि, रिलीज से पहले ही अबीर गुलाल विवादों में घिर गई है।

दरअसल, 1 अप्रैल को अबीर गुलाल का टीजर रिलीज हुआ तो राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया। इसकी वजह फिल्म में फवाद खान का होना है। फिल्म की भारत में रिलीज को बैन करने की मांग की जा रही है। इस बीच रिद्धि डोगरा ने अबीर गुलाल के विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है।

रिद्धि ने अबीर गुलाल के विवाद पर किया रिएक्ट

रिद्धि डोगरा अबीर गुलाल मूवी का हिस्सा हैं। फिल्म के विवाद पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में रिद्धि ने कहा, "फिल्म की टैगलाइन कहती है, 'प्यार को वापस लाना'। कोशिश प्यार और दुनिया की खूबसूरत चीजों पर ध्यान देना है, क्योंकि पहले से ही बहुत नफरत है। इंटरनेट असहमति का एक पोर्टल बन गया है। हर कोई सोचता है कि एक राय रखने का मतलब असहमत होना है। मैं इस फिल्म में मौजूद प्यार पर ध्यान देना चाहूंगी। मुझे उम्मीद है कि फिल्म वही कर पाएगी जो इसकी टैगलाइन कहती है।"

यह भी पढ़ें- 'मैं बस इतना कहूंगी कि...' पाक एक्टर Fawad Khan के भारतीय फिल्मों में कमबैक पर क्या बोलीं Sushmita Sen?

Ridhi Dogra

Photo Credit - Instagram

उरी अटैक के बाद पाक स्टार्स हुए थे बैन

फवाद खान 9 साल बाद किसी हिंदी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। 2016 में उरी अटैक के बाद पाकिस्तानी सेलेब्स को भारतीय सिनेमा में बैन कर दिया गया था। हालांकि, यह बैन ऑफिशियली नहीं है। बॉम्बे कोर्ट ने पाकिस्तानी सेलेब्स को बैन करने की याचिका को खारिज कर दिया है। हालांकि, फिर भी 9 साल से कोई भी पाक एक्टर्स बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा नहीं बन पाया। अब फवाद भारतीय फिल्म में नजर आने वाले हैं। मगर जैसे-जैसे अबीर गुलाल की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, अभिनेता की वापसी पर बवाल मचता जा रहा है। 

View this post on Instagram

A post shared by Vaani Kapoor (@vaanikapoor)

फवाद खान ने बॉलीवुड में सोनम कपूर के साथ फिल्म खूबसूरत के साथ डेब्यू किया था। वह कपूर एंड संस और ए दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उनकी भारत में भी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है।

यह भी पढ़ें- 'होना है तो होकर रहेगा...'Mawra Hocane ने फवाद खान को किया सपोर्ट, अबीर गुलाल से करेंगे वापसी