Priyanka Chopra की बातों को समझकर मालती ने अंग्रेजी स्टाइल में दिया जवाब, यूजर्स बोले- जैसी मां वैसी बेटी
Priyanka Chopra को जब भी अपने बिजी शेड्यूल से समय मिलता है तो वह उस समय को अपने परिवार संग खास बनाने के लिए परिवार संग वेकेशन पर निकल जाती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की इंग्लिश में खिटपिट करते हुए एक वीडियो शेयर की है जिसे देखने के बाद फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ अपने अभिनय से लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं, बल्कि वह जिस कॉन्फिडेंस और अंदाज से बातचीत करती हैं उसकी सराहना करते हुए फैंस नहीं थकते हैं।
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)के कई ऐसे इंटरव्यूज के छोटे-छोटे क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जहां उनकी बातों से कई लोग प्रेरित होते हैं।
प्रियंका चोपड़ा की तरह ही उनकी दो साल की बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा भी बेहद ही कॉंफिडेंट हैं और इस बात का अंदाजा आप निक जोनस की बेटी की इस वायरल वीडियो से लगा सकते हैं, जिसमें वह अपनी मां से अंग्रेजी में बातचीत करते हुए नजर आ रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा के साथ हाइकिंग करने निकली नन्ही मालती
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर परिवार के साथ समय बिता रही हैं। फिलहाल एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ हाइकिंग के लिए गयी हुई हैं, जहां की कई खूबसूरत फोटोज प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
यह भी पढ़ें: Mannara Chopra को बहन Priyanka Chopra की शादी में जीजू से मिला था स्पेशल गिफ्ट, सालों बाद किया खुलासा
उन्होंने हाइकिंग के साथ अपनी बेटी मालती की भी कुछ क्यूट और प्यारी सी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। पहली फोटो में जहां मालती ब्रिज के पास खड़ी हुई हैं, तो वहीं अन्य वीडियो में वह अपने नन्हे-नन्हे कदमों से आगे बढ़ रही हैं,एक अन्य फोटो में वह मिट्टी में खेलती हुईं नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
मां प्रियंका की बातों को समझ मालती ने ऐसे दिया जवाब
एक अन्य फोटो में मालती अपनी मां के साथ बैठी हुई फ्रूट जूस पी रही हैं। एक लास्ट वीडियो में प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती अपनी मां से अंग्रेजी में बातचीत करते हुए 'ओके' और 'थिस' बड़े ही स्टाइल में बोल रही हैं। वह अपनी मां की बातों को समझ कर क्यूट अंदाज में उनकी बातों का जवाब दे रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा की इन फोटो-वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "जैसी मां इंटेलिजेंट हैं, वैसे ही उनकी बेटी भी बुद्धिमान है, छोटी सी उम्र में कितने अच्छे से बात कर रही है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "प्रियंका आपकी बेटी बिल्कुल एंजल है, आपके परिवार को हमारी तरफ से ढेर सारा प्यार"।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।