प्रियंका चोपड़ा से मिलने का प्लान कर रही हैं Mannara Chopra, बिग बॉस कंटेस्टेंट ने बताया कब होगी मुलाकात
बिग बॉस 17 के घर से बाहर आने के बाद मनारा चोपड़ा इन दिनों अभिषेक कुमार के साथ म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में जब मनारा से पूछा गया कि क्या वह प्रियंका चोपड़ा और परिणीति से मिलने का प्लान बना रही हैं। इस सवाल पर उन्होंने प्रियंका से मिलने के प्लान के बारे में खुलकर बात की।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mannara Chopra: बिग बॉस 17 के बाद से मनारा (Mannara Chopra) चोपड़ा सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिलहाल वह अभिषेक कुमार के साथ अपने म्यूजिक वीडियो को लेकर लाइमलाइट में हैं। जब मनारा बिग बॉस के घर में थीं, तब प्रियंका ने अपनी कजिन सिस्टर को काफी सपोर्ट किया था। उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था।
अब हाल ही में जब मनारा से पूछा गया कि क्या वह जल्द ही प्रियंका से मिलने की योजना बना रही हैं। तो चलिए जानते हैं उन्होंने इस पर मनारा ने क्या जवाब दिया है।
यह भी पढ़ें: Valentine Day 2024: मनारा चोपड़ा को मिला अपना वैलेंटाइन, इस सेलिब्रिटी के साथ जमकर दिया पोज, वीडियो वायरल
प्रियंका चोपड़ा से जल्द मिलेंगी मनारा?
हाल ही में मनारा चोपड़ा ने ई टाइम्स से बातचीत करते हुए बताया कि मैं निश्चित रूप से उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूं। मैं अभी बिग बॉस 17 के घर से बाहर आई हूं और आते ही अपने काम में व्यस्त हो गई हूं। जैसा कि सभी जानते हैं, मैंने चंडीगढ़ में एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग की और हाल ही में वहां से लौटी हूं।
इसके बाद मैं फिर से मुंबई से बाहर यात्रा करूंगी। जैसा कि सभी जानते हैं कि प्रियंका अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहती हैं और अब वह जब भी भारत में होंगी, तो मैं उनसे जरूर मिलूंगी और आप हम सभी को एक साथ देखेंगे।
प्रियंका ने किया था मनारा को सपोर्ट
बता दें कि जब मनारा चोपड़ा जब रियलिटी शो बिग बॉस 17 के घर के अंदर थीं, तो उन्हें एक्ट्रेस प्रियंका ने काफी सपोर्ट किया था। जैसे ही मनारा ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी उसके कुछ दिन बाद ही प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर उन्हें इसके लिए विश किया था। इसके बाद फिनाले के समय भी ग्लोबल आइकॉन ने अपनी बहन को फिनाले में पहुंचने के लिए बधाई दी थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।