Priyanka Chopra ने अपने 'फॉरएवर वैलेंटाइंस' के लिए लिखा खास मैसेज, निक संग शेयर की रोमांटिक फोटो
प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर वहां फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने वैलेंटाइन डे के दो दिन बाद सोशल मीडिया पर अपने इस खास दिन की झलक फैंस को दिखाई है। इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वैलेंटाइन डे का दिन कई सेलेब्स ने अपने पार्टनर के साथ सेलिब्रेट किया और उसके बाद फैंस को अपने इस खास दिन झलक दिखाई। अब बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी सोशल मीडिया पर वैलेंटाइन के दो दिन बाद इस खास दिन की कई तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है।
प्रियंका चोपड़ा की 'फॉरएवर वैलेंटाइन' पोस्ट में पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ-साथ बेटी मालती मैरी चोपड़ा (Malti Marie Chopra Jonas) भी दिखाई दे रही हैं।
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra: प्रियंका ने ससुर केविन जोनस को दी जन्मदिन की बधाई, मालती संग शेयर की अनदेखी तस्वीर
प्रियंका ने दिखाई अपने वैलेंटाइन डे की झलक
प्रियंका चोपड़ा ने आज 16 फरवरी को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर निक के साथ कई तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। पहली फोटो में प्रियंका और निक नजर आ रहे हैं। इसके बाद वीडियो में निक गिटार बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी पोस्ट में उनकी बेटी मालती भी व्हाइट और रेड कलर की फ्रॉक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
View this post on Instagram
सबसे आखिर में प्रियंका ने अपनी शादी की एक अनसीन फोटो की झलक भी फैंस को दिखाई है। इस फोटो में निक जोनस एक्ट्रेस को देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, ‘माय फॉरएवर वैलेंटाइंस। आपका दिल जानता है कि क्या करना है, उसी तरफ आगे बढ़ें'।
प्रियंका चोपड़ा की इस पोस्ट पर निक जोनस ने भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। निक ने कमेंट में रेड हार्ट इमोजी शेयर की।
प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह आखिरी बार वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में दिखाई दी थीं। अब प्रियंका चोपड़ा जल्द ही ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉ और इदरिश एल्बा भी हिस्सा होंगी। वहीं, बॉलीवुड प्रोजेक्ट की बात करें, तो एक्ट्रेस 'जी ले जरा' में दिखाई दे सकती हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।