Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2 साल की Malti के साथ ऐसी होती है Priyanka Chopra की मॉर्निंग, मां-बेटी की फोटो जीत लेगी आपका दिल

    Updated: Wed, 07 Feb 2024 09:23 AM (IST)

    बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर दिखाया है कि दो साल की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ उनकी सुबह कैसी होती है। पति निक जोनस के साथ बारिश का लुत्फ उठाने के बाद प्रियंका ने लाडली मालती संग फोटो शेयर कर फैंस का दिन बना दिया है। यहां देखिए मां-बेटी की पिक्चर।

    Hero Image
    प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ शेयर की प्यारी फोटो। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बाजीराव मस्तानी' का 'काशीबाई' उर्फ मल्टी टैलेंटेड प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हिंदी सनेमा से भले ही दूर हैं, लेकिन वह अपने फैंस के साथ हमेशा कनेक्टेड रहती हैं। वह और निक जोनस (Nick Jonas) ग्लैमर वर्ल्ड के बेस्ट कपल ही नहीं, बल्कि लविंग पैरेंट्स भी हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा जब से मां बनी हैं, तब से उनकी इंस्टाग्राम अकाउंट को उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) ने कब्जा कर लिया है। प्रियंका की ज्यादातर तस्वीरें उनकी बेटी के प्यारे मोमेंट्स से भरी हुई हैं। अब प्रियंका ने लाडली के मॉर्निंग रूटीन की झलक दिखाई है।

    प्रियंका की मालती के साथ ऐसी होती है मॉर्निंग

    प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती के साथ अपने मॉर्निंग रूटीन की एक झलक दिखाई है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लाडली के साथ एक प्यारी पिक्चर शेयर की है। तस्वीर में मालती अपनी मां की गोद में लेटकर कुछ देखते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस से अपनी बेटी के सिर पर हाथ फेर रही हैं और दूसरे हाथ से सेल्फी ले रही हैं। हालांकि, प्रियंका का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। ग्रीन आउटफिट में मालती क्यूट लग रही हैं। 

    Priyanka Chopra Daughter Malti

    फोटो शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि LA में अभी भी बारिश हो रही है। उन्होंने बारिश और रेड हार्ट इमोजी बनाई है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "ऐसी सुबह।" 

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra की बेटी Malti ने पापा Nick Jonas के साथ ली मॉर्निंग सेल्फी, क्यूट पोज ने जीत लिया फैंस का दिल

    प्रियंका और निक ने बारिश में खाई मैगी

    बीते दिन प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ बारिश में रोमांटिक डेट की झलकियां शेयर की थीं। एक्ट्रेस ने न केवल बारिश में लॉन्ग ड्राइव की, बल्कि मैगी का लुत्फ भी उठाया। उनकी तस्वीरें और वीडियोज ने मैगी लवर्स को खुश कर दिया था। 

    बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में 10 साल छोटे सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई थी। दोनों साल 2022 में सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने थे। एक मेडिकल कंडीशन की वजह से प्रियंका को मां बनने के लिए सरोगेसी का रास्ता चुनना पड़ा था। 

    यह भी पढ़ें- पति Nick Jonas के साथ बारिश में घूमने निकलीं Priyanka Chopra, रोमांटिक डेट पर 'मैगी' का उठाया लुत्फ