Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Priyanka Chopra ने बेटी मालती के 2nd बर्थडे पर करवाई पूजा, नहीं हटा पाएंगे चौथी फोटो से निगाहें

    Updated: Thu, 18 Jan 2024 02:54 PM (IST)

    Priyanka Chopra Daughter सिंगर निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की लाडली बेटी मालती मेरी जोनस चोपड़ा ने 15 जनवरी 2024 को अपना सेकंड बर्थडे सेलिब्रेट किया। बेटी मालती के जन्मदिन के खास मौके पर प्रियंका ने सिर्फ धूमधाम से जश्न ही नहीं मनाया बल्कि पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा के साथ मिलकर भगवान का आशीर्वाद भी लिया और पूजा करवाई।

    Hero Image
    Priyanka Chopra ने बेटी मालती के 2nd बर्थडे पर करवाई पूजा / Photo- Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Priyanka Chopra Daughter Malti: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक खूब नाम कमाया है। अपने अभिनय से उन्होंने हमेशा दर्शकों का दिल जीत लिया है।विदेश में रह रहीं डीवा प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने इंडियन कल्चर और रूट से हमेशा जुड़ी रहती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिवाली हो या गणपति वह लॉस एंजेलिस में निक और अपने पूरे परिवार के साथ हर इंडियन फेस्टिवल को सेलिब्रेट करती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा का बर्थडे सेलिब्रेट करने के साथ ही अपनी लाडली की पूजा भी करवाई और भगवान का आशीर्वाद लिया।

    प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के बर्थडे पर लिया भगवान का आशीर्वाद

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर अपनी बेटी मालती की खूबसूरत फोटोज फैंस के साथ शेयर करते हैं। बेटी के दूसरे जन्मदिन के खास मौके पर भी प्रियंका चोपड़ा ने कुछ खास फोटोज शेयर की हैं, जिसमें से चौथी फोटो को देखकर आपकी निगाहें उस पर से नहीं हटेगी।

    यह भी पढ़ें: गॉगल्स में टशन, सिर पर ताज... Priyanka Chopra और निक जोनस ने इस तरह सेलिब्रेट किया लिटिल एंजल का सेकंड बर्थ डे

    प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)द्वारा शेयर की गयी पहली फोटो में मालती ने एक बड़ी सी माला पहनी हुई है। व्हाइट कोर्डसेट के साथ दो चोटी और बिंदी में मालती की क्यूटनेस देखते ही बन रही है।

    इसके अलावा दूसरी फोटो में पिंक टॉप और रेड पैंट के साथ आंखों में हार्ट शेप गॉगल्स लगाए, झालर के बीच में प्रियंका की लाडली का स्टाइल बेहद अनोखा है।

    तीसरी फोटो में प्रियंका चोपड़ा की गोद में मालती अपने जन्मदिन पर माता रानी का आशीर्वाद लेती हुई दिखाई दे रही हैं।

    मालती की चौथी फोटो है बेहद ही खास

    प्रियंका चोपड़ा ने बेटी के जन्मदिन की कई फोटोज शेयर की हैं। चौथी फोटो में मालती को पिता निक जोनस ने अपनी गोद में पकड़ा हुआ है और वह आंखें बंद करके भगवान से प्रेयर करते हुए नजर आ रहे हैं।

    कुछ फोटोज में प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी है। इसके अलावा भी प्रियंका चोपड़ा ने मालती के जन्मदिन की कई फोटोज शेयर की हैं, जिस पर फैंस प्यार लुटाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra की लाडली बेटी मालती ने 1 साल की उम्र में सीखा ये काम, देसी गर्ल भी हो गईं शॉक्ड