विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra की लाडली बेटी मालती ने 1 साल की उम्र में सीखा ये काम, देसी गर्ल भी हो गईं शॉक्ड

Published: Fri, 12 Jan 2024 04:05 PM (IST)

Priyanka Chopra Daughter प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा सोशल मीडिया पर पसंदीदा किड्स में से एक हैं। जब ...और पढ़ें

Priyanka Chopra की लाडली बेटी मालती ने 1 साल की उम्र में सीखा ये काम / Photo- Instagram
Priyanka Chopra की लाडली बेटी मालती ने 1 साल की उम्र में सीखा ये काम / Photo- Instagram

HighLights

  1. प्रियंका चोपड़ा की बेटी ने सीखा ये काम
  2. नन्हीं मालती ने अपने अंदाज से जीत लिया हर किसी का दिल
  3. मालती ने मोबाइल में खींची मस्त-मस्त सेल्फी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Priyanka Chopra Daughter Malti: तैमूर-राहा और इनाया की तरह ही प्रियंका चोपड़ा की लाडली बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा इंटरनेट की फेवरेट हैं। जब भी ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी की कोई फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं, तो वह देखते ही देखते वायरल हो जाती है। मालती की फोटोज पर फैंस भी जमकर प्यार लुटाते हैं।

जल्द ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती 2 साल की होने वाली है। 15 जनवरी को वह अपना सेकंड बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी, लेकिन उससे पहले देसी गर्ल की लाडली ने ऐसा काम सीखा, जिसे देखकर खुद मम्मी प्रियंका भी हैरान रह गयी।

मालती मैरी ने 1 साल की उम्र में सीखा ये काम

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लाडली मालती मैरी चोपड़ा सेल्फी लेना सीख चुकी हैं। वह आए दिन खुद की सेल्फी लेती हैं। मालती की सेल्फी लेते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कुछ फोटोज अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने फोटोज शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, "उसने खुद ही कुछ सेल्फी ले ली।

यह भी पढ़ें: Pankaj Tripathi की सोच ने Priyanka Chopra को किया इम्प्रेस, 'देसी गर्ल' ने एक्टर को बताया 'बुद्धिमान'

प्रियंका चोपड़ा की इंस्टा स्टोरी के इस स्क्रीन शॉट को उनके एक फैन क्लब ने शेयर किया है। ये सभी सेल्फी मालती ने कार में ली हैं। पहली फोटो में जहां मालती का चेहरा ब्लर है, तो वहीं दूसरी फोटो में सिर्फ नन्हीं मालती की दो चोटी दिखाई दे रही है।

नन्हीं मालती की सेल्फी को देख प्रियंका के फैंस ने किये ये कमेंट्स

प्रियंका चोपड़ा की लाडली बेटी मालती के इस टैलेंट को देखने के बाद फैंस के चेहरों पर मुस्कान आ गयी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ये सेल्फी क्वीन है अपनी खूबसूरत मम्मा की तरह"। दूसरे यूजर ने लिखा, "प्रिंसेस अपनी क्वीन मम्मा से सीख रही है। ये कितना खूबसूरत पल है। सेल्फी क्वीन"।

अन्य यूजर ने लिखा, "मालती की पोनिटेल कितनी क्यूट है"। आपको बता दें कि जनवरी साल 2022 में निक-जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी की मदद से अपनी बेटी का स्वागत किया था। बीते साल ज्वाइंट स्टेटमेंट के साथ इंस्टाग्राम पर उन्होंने इसकी घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें: वेकेशन पर Nick Jonas के साथ रोमांस करती दिखीं Priyanka Chopra, तस्वीरें हुई वायरल