विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

न्यूक्लियर फैमिली सिस्टम के खिलाफ हैं मां Madhu Chopra, बताया उनकी गैर मौजूदगी में कौन करता था बच्चों की देखभाल

Published: Sun, 31 Dec 2023 11:17 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा आज पूरी दुनिया में मशहूर हैं। बॉलीवुड से अपना सफर शुरू करने वाली इस एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में ...और पढ़ें

File Photo of Priyanka Chopra and Madhu Chopra
File Photo of Priyanka Chopra and Madhu Chopra

HighLights

  1. ग्लोबल स्टार हैं प्रियंका चोपड़ा
  2. मधु चोपडा़ ने न्यूक्लियर फैमिली सिस्टम पर की बात
  3. अपनी फामिली पर बोलीं मधु चोपड़ा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा सक्सेसफुल इंडियन एक्ट्रेस हैं। उनका स्टारडम पूरी दुनिया में मशहूर है। विदेश में रहकर भी प्रियंका अपनी जड़ें नहीं भूली हैं। उन्हें अक्सर इंडियन फेस्टिवल्स को सेलिब्रेट करते देखा गया है। एक्ट्रेस लॉस एंजलिस में अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ रहती हैं। इस बात के लिए भी उनकी तारीफ होती है कि इतना बड़ा नाम बनने और शादी के बाद भी प्रियंका ने अपनी मां को अकेला नहीं छोड़ा।

'एक्ट्रेस प्रियंका की मां होने पर गर्व'

प्रियंका चोपड़ा के पिता इस दुनिया मे नहीं हैं। लेकिन एक्ट्रेस की कलाई पर उनके नाम का टैटू है, जो ये दिखाता है कि सक्सेस मिलने के बाद भी वह अपने डैडी के लिए 'लिटिल प्रिंसेज' ही थीं। रेजिंग स्टार्स नाम की बुक में मधु चोपड़ा ने बेटी की अचीवमेंट और इंडिया में तेजी से फैलने वाले ज्वाइंट फैमिली सिस्टम पर बात की। उन्होंने कहा कि एक एक्ट्रेस की मां होने पर उन्हें गर्व महसूस होता है।

न्यूक्लियर फैमिली सिस्टम पर कही ये बात

मधु चोपड़ा ने कहा, ''मुझे अपने बच्चों पर गर्व है। मैंने बेटी के लिए जितना किया, प्रियंका ने मुझे उससे ज्यादा दिया है। प्रियंका ने कितने शानदार तरीके से ग्रो किया है।'' उन्होंने ज्वाइंट फैमिली सिस्टम पर भी अपनी बात रखी। ग्लोबल स्टार प्रियंका की मॉम ने कहा कि न्यूक्लियर फैमिली सिस्टम को बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, ''मेरे बच्चे अपनी मासी, नानी, मााम और कजिन्स के बीच बढ़े हुए। मेरे लिए परिवार बहुत जरूरी है और यही प्रॉयरिटी मेरे बच्चों के लिए भी है। जब मैं काम पर होती थी, तो घर के बाकी लोग मेरे बच्चों का ध्यान रख रहे होते थे। मेरे बच्चे कभी अकेले नहीं पड़े। इसलिए उन्हें भी ज्वाइंट फैमिली सिस्टम पसंद है।''

कजिन्स के बीच है तगड़ी बॉन्डिंग

मधु चोपड़ा ने बताया कि उनके मायके और ससुराल में बड़ी संख्या में सबके कजिन्स हैं। जब भी सब लोग मिलते हैं, तो खूब मस्ती करते हैं। सभी कजिन्स एक दूसरे से इतने क्लोज हैं कि उनकी बॉन्डिंग देख कोई कह ही नहीं सकता कि ये सगे भाई बहन नहीं लगते।

यह भी पढ़ें: KBC 15: हॉटसीट पर बैठ सारा ने अमिताभ बच्चन के साथ खेला 'नॉक नॉक', पूछे ऐसे सवाल, सुनकर हैरान हुए बिग बी