Move to Jagran APP

Priyanka Chopra और Nick Jonas ने समंदर किनारे मनाया बेटी Malti का दूसरा जन्मदिन, क्यूट वीडियो आया सामने

Malti Marie Chopra Jonas Birthday Party प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का दूसरा जन्मदिन यादगार तरीके से सेलिब्रेट किया। स्टार कपल ने बिना किसी शोर-शराबे और ग्रैंड फंक्शन की बजाय फैमिली-फ्रेंड्स के साथ समंदर किनारे सादगी से अपनी लाडली का जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की बेटी के बर्थडे जश्न का वीडियो सामने आया है।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Published: Tue, 16 Jan 2024 11:18 AM (IST)Updated: Tue, 16 Jan 2024 11:18 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा ने सेलिब्रेट किया बेटी मालती का दूसरा बर्थडे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Malti Marie Chopra Jonas Birthday Celebration: प्रियंका चोपड़ा )(Priyanka Chopra) अपने बेहतरीन अभिनय, ग्लैमरस फैशन, सोशल वर्क और एक रोमांटिक वाइफ के साथ-साथ एक प्यारी मां भी हैं, जो चाहे जितना भी बिजी हों, लेकिन अपनी लाडली के लिए वक्त निकालने में जरा भी कंजूसी नहीं करती हैं और जब बात बेटी के जन्मदिन की हो तो वह इसे स्पेशल बनाने में कैसे पीछे रह सकती हैं।

loksabha election banner

15 जनवरी 2024 को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Nick Jonas) की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) दो साल की हो गईं। प्रियंका और निक ने इस पल को शान-ओ-शौकत से मनाने की बजाय शांति से सेलिब्रेट करने का फैसला किया। 

समंदर किनारे हुआ मालती का बर्थडे सेलिब्रेशन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी लाडली का जन्मदिन लॉस एंजेलिस में समंदर किनारे सेलिब्रेट किया। प्रियंका के एक फैन पेज ने सोशल मीडिया पर मालती के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की हैं। बीच पार्टी से सामने आए एक वीडियो में प्रियंका-निक के अलावा उनके क्लोज फैमिली और फ्रेंड्स हैं, जो मालती के जन्मदिन को खास बनाने के लिए आए। 

View this post on Instagram

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

यह भी पढ़ें- Pankaj Tripathi की सोच ने Priyanka Chopra को किया इम्प्रेस, 'देसी गर्ल' ने एक्टर को बताया 'बुद्धिमान'

बेटी की पार्टी छोड़ रोमांटिक वॉक पर निकले निक-प्रियंक

एक तरफ लाल रंग की ड्रेस पहने मालती किसी का हाथ थामे समंदर किनारे चल रही हैं। दूसरी ओर मॉम-डैड प्रियंका और निक बेटी की पार्टी छोड़ हाथों में हाथ डाले बीच पर रोमांटिक वॉक कर रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने येलो आउटफिट पहना है, जबकि निक ब्लूट जैकेट और जींस में दिखाई दे रहे हैं। एक और तस्वीर में प्रियंका के अंकल फ्रैंकलिन जोनस दिखाई दिए। फ्रैंकलिन के बैकग्राउंड में पर्पल कलर की क्यूट सजावट देखी जा सकती है।

बता दें कि प्रियंका और निक 15 जनवरी 2022 को पहली बार माता-पिता बने थे। कपल ने सरोगेसी के जरिए एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है।

यह भी पढ़ें- वेकेशन पर Nick Jonas के साथ रोमांस करती दिखीं Priyanka Chopra, तस्वीरें हुई वायरल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.