Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Priyanka Chopra Birthday: कभी रंग बना दुश्मन कभी फिल्मों से हुई छुट्टी, मुश्किल रहा प्रियंका का बॉलीवुड करियर

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 17 Jul 2023 07:23 PM (IST)

    Priyanka Chopra Birthday प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल आइकॉन बन गई हैं। उन्होंने सालों तक बॉलीवुड पर राज किया। कम उम्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कर ली थी। रास्ते में तमाम बाधा आई लेकिन एक्ट्रेस ने कभी भी हार नहीं मानी। एक्ट्रेस के सफल करियर के बारे में तो हर कोई जानता है। आइए आपको देसी गर्ल के स्ट्रगल के बारे में बताएं।

    Hero Image
    Priyanka Chopra Struggle In Bollywood. Photo- Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Birthday Special: आज प्रियंका चोपड़ा को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। हिंदी सिनेमा में सफल करियर बनाने के बाद आज वह हॉलीवुड में अपने अभिनय का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने फिल्मी दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल किया है। हिंदी सिनेमा में खुद को स्टैबलिश करना प्रियंका के लिए कभी भी आसान नहीं रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका ने अपने शुरुआती दौर में काफी मुश्किलें झेलीं। 'देसी गर्ल' के स्ट्रगल के दिनों पर डालिए एक नजर।

    स्कूल में बुली होती थीं प्रियंका चोपड़ा

    18 जुलाई 1982 को पंजाबी फैमिली में जन्मीं प्रियंका चोपड़ा के माता-पिता आर्मी बैकग्राउंड से थे। माता-पिता के पेशे की वजह से प्रियंका चोपड़ा ने देश के कई कोनों में यात्रा की है और वहां पढ़ाई भी की। बाद में उन्हें विदेश में अपनी आंटी के पास भेज दिया गया था।

    एक्ट्रेस को बचपन से ही एक्टिंग और डांसिंग का शौक था। इसलिए वह वहां पर थिएटर्स में पार्टिसिपेट लेती थीं और डांस भी सीखती थीं। हालांकि, वहां एक्ट्रेस को नस्लीय भेदभाव का सामना करना पड़ा। स्कूल में लोग उन्हें सांवली बुलाकर बुली करते थे। उन्होंने जैसे-तैसे US में अपनी पढ़ाई पूरी की और तीन साल बाद भारत आ गईं।

    डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडलिंग की थी। वह कई ब्यूटी पेजेंट जीत चुकी हैं। एक्ट्रेस ने महज 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इस खिताब को जीतने के बाद से ही प्रियंका को फिल्मों से ऑफर मिलना शुरू हो गया था। जिस वक्त एक्ट्रेस को फिल्मों में अपना करियर शुरू करना था, उसी दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से एक्ट्रेस डिप्रेशन में चली गई थीं।

    2001 में प्रियंका ने पॉलीप हटाने के लिए नाक की सर्जरी कराई थी, लेकिन बदकिस्मती से सर्जरी फेल हो गई और एक्ट्रेस की नाक खराब हो गई थी। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वह इससे डिप्रेशन में चली गई थीं। बाद में उन्होंने इसे ठीक करने के लिए कई सर्जरी कराई और फिर आखिरकार सब सही हो गया।

    पहली ही फिल्म से हुईं रिप्लेस

    सभी जानते हैं कि प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म Thamizhan (2002) से की थी और बॉलीवुड में उनका सफर 'द हीरो' (2003) से शुरू हुआ, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये उनकी डेब्यू फिल्म नहीं होती, अगर 'हमराज' (2002) से उन्हें निकाला नहीं जाता। जी हां, इस फिल्म के लिए पहले प्रियंका चोपड़ा ही लीड हीरोइन थीं, लेकिन फिर अमीषा पटेल (Ameesha Patel) से उन्हें रिप्लेस कर दिया गया था।

    कहा जाता है कि मेकर्स के साथ उनके डेट इश्यू की वजह से उन्हें फिल्म से निकाला गया था। प्रियंका चोपड़ा ने 'हीरो' के बाद 'अंदाज' से पॉपुलैरिटी हासिल की। हालांकि, इसके बाद रिलीज हुईं तीन बैक-टू-बैक फिल्में 'प्लान', 'किस्मत' और 'असंभव' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल रहा। लगा कि प्रियंका का करियर खत्म।

    प्रियंका चोपड़ा के आगे फीका पड़ गया था करीना का चार्म!

    मगर सलमान खान और अक्षय कुमार की मूवी 'मुझसे शादी करोगी' ने एक बार फिर प्रियंका को ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। 'ऐतराज' मूवी प्रियंका के करियर की सबसे अच्छी मूवी साबित हुई। इसके लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिला। नेगेटिव रोल में भी उन्होंने करीना कपूर से ज्यादा वाहवाही लूटी थी।

    इसके बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया। 'फैशन' मूवी के लिए एक्ट्रेस को नेशनल अवॉर्ड भी मिला। हालांकि, बॉलीवुड की राह प्रियंका के लिए बहुत मुश्किल रही। 

    बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा का मुश्किल भरा सफर

    प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में दीं और कड़ी मेहनत करके वह मुकाम हासिल किया, जिसके लिए सितारे तरसते हैं। हालांकि, एक्ट्रेस के लिए ये सब आसान नहीं रहा। कभी एक्ट्रेस को अचानक फिल्मों से निकाल दिया जाता था तो कभी डायरेक्टर्स उन पर गुस्सा निकालते थे। एक थ्रोबैक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था,

    "मैंने बहुत कुछ झेला है। मुझे कई फिल्मों से बाहर कर दिया गया है, क्योंकि निर्माता से किसी और की सिफारिश की गई थी। मैं बहुत रोयी हूं।"

    प्रियंका चोपड़ा कई बार खुलासा कर चुकी हैं कि उन्हें अपने रंग और बॉडी के लिए फिल्मों से निकाल दिया जाता था। निर्देशक उन्हें पतला होने की सलाह देते थे। एक बार एक्ट्रेस ने कहा था कि उनके शुरुआती करियर में एक निर्देशक ने उनके सामने शर्त रखी थी कि उन्हें कम सैलरी दी जाएगी। वरना उन्हें रिप्लेस कर दिया जाएगा।

    कुछ समय पहले प्रियंका ने बॉलीवुड में पॉलिटिक्स और कैम्प के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह इन चीजों से परेशान हो गई थीं। इसलिए उन्होंने बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड में करियर बनाने का फैसला किया था।