विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra International Career: हॉलीवुड में प्रियंका का जलवा, 6 सालों में किया सुपरहिट फिल्मों में काम

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sat, 15 Jul 2023 10:35 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jul 2023 10:12 AM (IST)

Priyanka Chopra International Career बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म द हीरो लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई से डेब्यू करने वाली देसी ...और पढ़ें

Priyanka Chopra international career Photo Credit Instagram
Priyanka Chopra international career Photo Credit Instagram

HighLights

  1. प्रियंका चोपड़ा अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।
  2. साल 2017 में फिल्म 'बेवॉच' से हॉलीवुड में डेब्यू किया था।
  3. जल्द 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी।

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Priyanka Chopra International Career: बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब विदेश में भी अपने कमयाबी के झंडे गाड़ चुकी हैं।  बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई से डेब्यू करने वाली देसी गर्ल अब हॉलीवुड की सुपरहिट मूवीज में नजर आ रही हैं।

हाल ही में उनकी हॉलीवुड फिल्म सिटाडेल रिलीज हुई, जिसे देश और विदेश दोनों में खूब पसंद किया गया। प्रियंका आज यानी 18 जून को अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर आपको एक्ट्रेस के अंतरराष्ट्रीय करियर के बारे में बताएंगे। किस तरह एक्ट्रेस ने अपनी पहचान हॉलीवुड इंडस्ट्री में बनाई।

प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म?

प्रियंका चोपड़ा  (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड में जहां 9 अप्रैल साल 2003 में फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई से कदम रखा था। तो वहीं हॉलीवुड में उन्होंने कड़ी मेहनत के बाद साल 2017 में फिल्म 'बेवॉच' से अपना डेब्यू किया। फिल्म में डवेन जॉनसन यानी रॉक मुख्य भूमिका में थे। 'बेवॉच' से पहले पीसी अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको 2 ' में भी नजर आई थी।

प्रियंका का म्यूजिक करियर

प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के अलावा म्यूजिक में भी बेहद दिलचस्पी रखती हैं। प्रियंका को सिंगिंग की दुनिया में पहचान गाने 'इन माय सिटी' से मिली थी। इसके बाद 'एक्सोइटिक' और आई कांट मेक यू लव मी शामिल हैं। ये सभी गाने एक्ट्रेस ने साल 2013 में गाए थे। जो काफी हिट हुए थे।

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली हॉलीवुड फिल्में?

प्रियंका ने इन दिनों अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में वह एक्टर जॉन सीना और इद्रिस एल्बा संग नजर आएंगी। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग लंदन में चल रही हैं। सोशल मीडिया पर सेट से एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी। इससे पहले वह स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा 'लव अगेन' भी रिलीज हुई थी।  

प्रियंका चोपड़ा की पर्सनल लाइफ?

करियर में इतना कुछ पाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस संग शादी रचाई। प्रियंका चोपड़ा को अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने प्रपोज किया था, जिसके बाद तकरीबन तीन सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद निक और प्रियंका ने साल 2018 में जोधपुर में एक दूसरे से शादी कर ली।

ये शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाज से हुई थी। साल 2022 में ये कपल सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के पेरेंट्स बने।