विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Phule X Review: विवादों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'फुले', जनता के नजरिए से फिल्म पास या फेल!

Published: Fri, 25 Apr 2025 11:12 AM (IST)

Phule Movie X Review ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले पर आधारित फिल्म फुले आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में ...और पढ़ें

फुले मूवी का ट्विटर रिव्यू। फोटो क्रेडिट- एक्स
फुले मूवी का ट्विटर रिव्यू। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी फुले मूवी
  2. फुले मूवी का ब्राह्मण समुदाय ने किया था विरोध
  3. ज्योतिबा फुले पर आधारित है फुले मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Phule X Review: अनंत महादेवन के निर्देशन में बनी फिल्म फुले आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। प्रतीक गांधी और पत्रलेखा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। मूवी की कहानी ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले की जिंदगी पर आधारित है। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर खूब विवाद हुआ था।

जब फुले का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तब इसको लेकर विवाद पनप गया था। ब्राह्मण समुदाय ने फिल्म के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज डेट (18 अप्रैल) को टाल दी थी और फिर चेंजेस करने के बाद इसे आज यानी 25 अप्रैल को बड़े पर रिलीज किया गया।

अब बड़े पर्दे पर फिल्म ने दस्तक दे दी है तो लोग इसको लेकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। जानिए लोग फुले मूवी को पसंद कर रहे हैं या नहीं?

फुले देखना है जरूरी!

एक यूजर ने एक्स हैंडल पर फुले पर अपना रिएक्शन दिया है। यूजर ने लिखा, "सिनेमा और समाज की आत्मा जिंदा रखने के लिए फुले जैसी फिल्में जरूरी। प्रतीक, पत्रलेखा का नेशनल अवॉर्ड विनिंग परफॉर्मेंस।" एक यूजर ने कहा कि प्रतीक गांधी ने बायोपिक में अपने करियर का सबसे बढ़िया प्रदर्शन दिया है।

यह भी पढ़ें- ‘Phule’ के कट पर भड़के VBA चीफ प्रकाश अंबेडकर, सीन्स हटाने को लेकर CBFC को दी चेतावनी

प्रतीक और पत्रलेखा ने दिखाया दम

एक ने कहा, "अभी प्रतीक गांधी, पत्रलेखा और अनंत महादेवन की फिल्म फुले देखा। यह रोमांचक और मनोरंजक थी। दो बेहतरीन कलाकार बहुत ही आकर्षक थे और उन्होंने हमें एक बहुत ही जरूरी कहानी सुनाई- सावित्रीबाई और महात्मा ज्योतिबा फुले की जिंदगी के बारे में। एक जरूरी लेकिन बनाने में मुश्किल कहानी। इसे सिनेमाघरों में देखें।"

बैंगलोर में फुले को मिले सिर्फ एक शो

फुले मूवी की कहानी

फुले मूवी की कहानी ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले की जिंदगी पर आधारित है। दोनों समाज सुधारक थे जिन्होंने महिलाओं को शिक्षित करने का प्राण लिया। उन्होंने समाज के खिलाफ महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी। 

यह भी पढ़ें- 'फिल्म देखिए, राय तब बनाइए', Phule के ट्रेलर पर मचे बवाल के बीच Pratik Gandhi का पलटवार