विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mukesh का ये गीत जिंदगी का सफरनामा करता है बयां, Lata Mangeshkar संग मिलकर गाया था कल्ट सॉन्ग

Published: Sun, 26 Oct 2025 01:58 PM (IST)

सिंगर मुकेश (Mukesh) और लता मंगेशकर की जोड़ी सबसे बेहतरीन गायकों की जोड़ी में से एक मानी जाती थी। इन ...और पढ़ें

मुकेश और लता मंगेशकर का हिट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

मुकेश और लता मंगेशकर का हिट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. मुकेश का यादगार गीत पहुंचाएगा दिल को सुकून।

  2. 53 साल पहले रिलीज हुआ था मुकेश का ये आइकॉनिक सॉन्ग।

  3. सिंगर लता मंगेशकर संग मिलकर गायक ने छेड़े थे सुर।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सुरों सरताजों के बारे में जिक्र किया जाए तो मुकेश (Mukesh) और लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की जोड़ी इस मामले में पहले स्थान पर रहेगी। इन दोनों दिग्गज गायकों ने मिलकर बॉलीवुड के कई यादगार गीत गाए, जिन्हें मौजूदा समय में भी श्रोता सुनने पसंद करते हैं।

इसी आधार पर हम आपको आप 53 साल पहले रिलीज हुए एक बेहतरीन गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे लता और मुकेश दोनों ने मिलकर गाया था। इस गीत को अभिनेता मनोज कुमार पर फिल्माया गया था। आइए जानते हैं यहां कौन से गाने के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

मुकेश और लता मंगेशकर का हिट सॉन्ग

मधुर आवाज के धनी लता मंगेशकर और मुकेश उम्दा गायकों के तौर पर जाना जाता है। बेशक ये दोनों आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन इनके द्वारा गाए गए गीत आज भी अमर है। गौर किया जाए लता और मुकेश की जोड़ी के सबसे बेहतरीन सॉन्ग (Mukesh Song) के बारे में तो उनकी लिस्ट काफी लंबी है।

mukesh song

यह भी पढ़ें- Mukesh का ये गीत बदल देगा जिंदगी जीने का नजरिया, Raj Kapoor पर फिल्माया गया था ऑल टाइम फेवरेट सॉन्ग

लेकिन इस फेहरिस्त में एक गाना ऐसा है, जिसे सुनकर दिल को सुकून पहुंच जाता है। उस गीत का नाम है- एक प्यार का नगमा है... (Ek Pyar Ka Nagma Hai)। अभिनेता मनोज कुमार की फिल्म शोर (Shor) का ये गाना कल्ट माना जाता है और 5 दशकों के बाद हर कोई इसे सुनना पसंद करता है।

ekpyarkanagmahaisong

अभिनेत्री नंदा और मनोज कुमार पर फिल्माए गए इस सॉन्ग को लता मंगेशकर और मुकेश ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। जबकि संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की जोड़ी ने एक प्यार का नगमा है की धुनों को तैयार किया। इसके अलावा गाने के बोल गीतकार संतोष आनंद की कलम से निकले थे। 

फ्लॉप फिल्म का हिट सॉन्ग

इस तरह से शोर का ये आइकॉनिक सॉन्ग तैयार हुआ था। दरअसल मनोज कुमार की शोर एक बहुचर्चित फिल्म रही है, क्योंकि बड़ी स्टार कास्ट के बावजूद ये मूवी बुरी तरह फ्लॉप रही थी। लेकिन एक प्यार का नगमा है गीत के लिए इसे आज भी याद किया जाता है। इस तरह से एक गाने ने इस फिल्म की किस्मत को बदलकर रख दिया। आलम ये है कि मुकेश और लता मंगेशकर ये गाना आज भी फैंस की प्लेलिस्ट में सुनने को मिल जाता है। 

यह भी पढ़ें- Mukesh का ये गाना सुन कलेजे पर पड़ती है ठंडक, 5 मिनट 37 सेकंड का सॉन्ग आज भी है सुपरहिट