Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Malaika Arora ने पिंक डीप नेकलाइन ड्रेस में गिराई बिजलियां, देखकर आप भी करेंगे तारीफ

    Malaika Arora Photo मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) शनिवार को मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुई। इस दौरान एक्ट्रेस ने पिंक कलर की ड्रेस में पूरी महफिल लूटी। मलाइका अरोड़ा की इस इवेंट से तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं।

    By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Sun, 07 May 2023 03:43 PM (IST)
    Hero Image
    Malaika arora, Malaika arora Hot Photo Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Malaika Arora Photo: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कहने को 49 साल की है, लेकिन अपनी फिटनेस के चलते वह फिल्म इंडस्ट्री की कई यंग एक्ट्रेसेज को मात देती है। यह कहना गलत नहीं है कि वह अपनी खूबसूरती और स्टाइल की वजह से वो लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ है। शनिवार को एक मलाइका अरोड़ा मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुई। इस दौरान एक्ट्रेस ने पिंक कलर की ड्रेस में पूरी महफिल लूटी।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिंक ड्रेस में मलाइका का जलवा

    मलाइका अरोड़ा की इस इवेंट से तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं। मलाइका अरोड़ा इन तस्वीरों में पिंक कलर की बोल्ड ड्रेस में नजर आ रही है। हैं। उन्होंने क्रिसक्रॉस डिजाईन और डीप नेकलाइन ड्रेस कैरी की हुई थी। मलाइका ने अपने बालों को जुड़े में बांध लिया। इसपर हेवी मेकअप भी किया था। उन्होंने अपने आउटफिट के साथ एक्सेसरीज के तौर पर सिल्वर इयररिंग्स पहनी।

    मलाइका ने लूटी महफिल

    इन तस्वीरों में अदाकारा अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस का दिल जीता। इन वायरल हो रही तस्वीरों में अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं मलाइका।

    अर्जुन को कर रहे हैं डेट

    बता दें, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी अब हर किसी को मालूम है। पहले तो दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था, लेकिन जब से उन्होंने अपने प्यार को पब्लिक किया है। तभी से वह दोनों वेकेशन से लेकर बी टाउन की पार्टीज तक में एक दूसरे का हाथ थामे नजर आते हैं। अर्जुन मलाइका का बहुत ध्यान रखते है।

    मलाइका वर्कफ्रंट

    हाल ही में अदाकारा ने सालों बाद म्यूजिक वीडियो में काम किया है। इस गाने का नाम था 'तेरा की ख्याल'। इस गाने को फेमस सिंगर गुरु रंधावा ने अपनी आवाज दी है। ऐसे में जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'अगर मैं बहुत ज्यादा नजर आने लगी तो मेरी डिमांड उतनी नहीं होगी और लोग मुझे देखना मिस नहीं करेंगे।' आगे उन्होंने कहा कि, लाइफ में जिंदगी में यूं तो कई ऑफर्स मिले है, लेकिन सभी पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया।