Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Arjun And Malaika: अर्जुन कपूर के लिए खुद मलाइका अरोड़ा करती हैं ये काम, बोलीं- मैं ऐसा करके खुश हूं

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 25 Apr 2023 04:12 PM (IST)

    Arjun Kapoor And Malaika Arora मलाइका अरोड़ा ने बताया है कि वह अर्जुन के लिए कुकिंग करती है। उन्होंने कहा ‘मैं अर्जुन के लिए हमेशा खाना पकाती हूं। कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने अपने किचन की कुछ झलक भी शेयर की थी।

    Hero Image
    Malaika Arora, Malaika Arora news, Malaika Arora age, Arjun Kapoor And Malaika, arjun and malaika love story, arbaaz khan

     नई दिल्ली, जेएनएन। Arjun Kapoor And Malaika Arora: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हाल ही में वेकेशन से  वापस मुंबई लौटे हैं। दोनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते है। अब अक्सर दोनों खुलकर एक दूसरे के बारे में अपनी फीलिंग्स जाहिर करते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मलाइका करती है अर्जुन के लिए कुकिंग

    ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने बताया है कि वह अर्जुन के लिए कुकिंग करती है। उन्होंने कहा, ‘मैं अर्जुन के लिए हमेशा खाना पकाती हूं। मैं उनसे खाना बनाने के लिए कहने की गलती नहीं करूंगी। अगर आप खाना नहीं बना सकते तो मैं किसी से खाना बनाने के लिए क्यों कहूंगी, ये थोड़ी बेवकूफी है। उन्हें तो चाय बनानी भी नहीं आती तो खाना क्यों बनाएंगे? मैं कुकिंग करके खुश हूं और ये ठीक है। जो खाना मैं बनाती हूं उसे वो एन्जॉय करते हैं, ये अधिक महत्वपूर्ण है। मलाइका खुद को फूडी मानती हैं और अक्सर अपने कुकिंग स्किल्स का जलवा दिखा चुकी हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने अपने किचन की कुछ झलक भी शेयर की थी।

    फिर से शादी के बारे में सोच रही है मलाइका

    हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका ने खुलासा किया था कि वो दोबारा शादी करने के बारे में सोच रही हैं। उन्होंने कहा था, "बेशक, मैंने इसके बारे में सोचा है। मैं प्यार में विश्वास करती हूं... लेकिन मैं इस बात का जवाब नहीं दे सकती कि मैं दोबारा शादी कब करूंगी, क्योंकि मैं कुछ चीजों को सरप्राइज रखना चाहती हूं...सब पहले बताने से उसका मजा खत्म हो जाता है।

    सालों से अर्जुन दोनों कर रहे हैं डेट

    बता दें, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी कुछ साल पुरानी है। पहले तो दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था, लेकिन जब से उन्होंने अपने प्यार को पब्लिक किया है। तभी से वह दोनों वेकेशन से लेकर बी टाउन की पार्टीज तक में एक दूसरे का हाथ थामे नजर आते हैं। अर्जुन मलाइका का बहुत ध्यान रखते है।