Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Malaika Arora: दोबारा शादी करना चाहती हैं मलाइका अरोड़ा, बोली- 'मैं प्यार में विश्वास करती हूं'

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 05 Apr 2023 05:02 PM (IST)

    Malaika Arora On Second Marriage मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब हाल ही में अदाकारा ने दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की है।

    Hero Image
    malaika arora, arjun kapoor, malaika arora marriage, Malaika Arora Second Wedding

     नई दिल्ली, जेएनएन। Malaika Arora On Second Marriage: कहते हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती, ये तो बस हो जाता है, कभी भी किसी से भी और कहीं भी। कुछ ऐसी ही कहानी है मलाइका (Malaika Arora) अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की। लोगों के लाख तानों के बाद भी इस कपल ने एक-दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ा। साल 2018 से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब हाल ही में अदाकारा ने दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोबारा शादी के बारे में सोच रही है मलाइका

    ब्राइड्स टुडे को दिए एक इंटरव्यू में मलाइका ने खुलासा किया है कि वो दोबारा शादी करने के बारे में सोच रही हैं। उन्होंने कहा, "बेशक, मैंने इसके बारे में सोचा है। मैं प्यार में विश्वास करती हूं... लेकिन मैं इस बात का जवाब नहीं दे सकती कि मैं दोबारा शादी कब करूंगी, क्योंकि मैं कुछ चीजों को सरप्राइज रखना चाहती हूं...सब पहले बताने से उसका मजा खत्म हो जाता है।

     

    सालों से अर्जुन कपूर को कर रही हैं डेट

    बता दें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी अब किसी से छुपी नहीं है। दोनो एक-दूसरे के साथ अक्सर फोटो शेयर करते नजर आते हैं। अर्जुन कपूर को डेट करने पर मलाइका ने कहा कि वह अपनी उम्र को लेकर काफी खुश हैं। वह काफी कूल और स्ट्रॉन्ग ख्यालों के इंसान हैं। वह खुले विचारों के साथ -साथ खूब केयरिंग भी हैं।

    साल 2017 में अरबाज से हुआ था तलाक

    साल 2017 में मलाइका और अरबाज का तलाक हुआ था।  दोनों ने साल 1998 में शादी की थी शादी के कुछ साल बाद कपल अरहान के पेरेंट्स बने थे। तकरीबन 18 साल साथ रहने के बाद मलाइका और अरबाज खान का रिश्ता टूट गया। 

    सालों बाद म्यूजिक वीडियो में दिखीं मलाइका

    मलाइका का नया गाना तेरा की ख्याल सोमवार को रिलीज हुआ है। इतने सालों बाद म्यूजिक वीडियो में नजर आने पर उन्होंने कहा-  'अगर मैं बहुत ज्यादा नजर आने लगी तो मेरी डिमांड उतनी नहीं होगी और लोग मुझे देखना मिस नहीं करेंगे।' जब गुरु ने उनको यह गाना सुनाया तब वह अमेरिका में थीं। उनको गाना बहुत पसंद आया और इसके लिए उन्होंने हां कर दिया था।