Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Malaika-Arjun Vacation: यूरोप की सड़कों पर इश्क फरमा रहे हैं मलाइका-अर्जुन, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

    Malaika-Arjun Vacation अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) यूरोप में एक-दूसरे के साथ रोमांटिक वक्त बिता रहा है। ऐसे में मलाइका ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की है जिसमे एक-दूसरे को गले लगाए पोज देते नजर रहे हैं।

    By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Wed, 19 Apr 2023 11:03 AM (IST)
    Hero Image
    Malaika Arora Photos, Malaika Arora And Arjun Kapoor, Malaika Arjun Europe Trip, Malaika Arjun Love Story

     नई दिल्ली, जेएनएन। Malaika-Arjun Vacation: बॉलीवुड का मोस्ट फेवरेट कपल अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों वेकेशन मूड में है। ये कपल यूरोप में एक-दूसरे के साथ रोमांटिक वक्त बिता रहा है। ऐसे में मलाइका ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की है। इन फोटो में ये कपल एक-दूजे संग कॉजी होता नजर आ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मलाइका-अर्जुन की रोमांटिक तस्वीरें

    मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक नहीं बल्कि तीन तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को गले लगाए पोज देते नजर रहे हैं। मलाइका ने कैप्शन में लिखा, 'गर्म और कॉजी। जब भी मैं तुम्हारे करीब होती हूं तो ऐसा ही लगता है। इस कैप्शन के साथ उन्होंने अर्जुन कपूर को टैग किया है। इससे पहले भी इस कपल ने अपनी तस्वीरे साझा की थी।

    कई साल से अर्जुन संग है रिलेशनशिप में

    बता दें,  अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी कुछ साल पुरानी है। पहले तो दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था, लेकिन जब से उन्होंने अपने प्यार को पब्लिक किया है, तभी से वह दोनों वेकेशन से लेकर बी टाउन की पार्टीज तक में एक दूसरे का हाथ थामे नजर आते हैं।

    दोबारा शादी के बारे में सोच रही है मलाइका

    हाल ही में ब्राइड्स टुडे को दिए एक इंटरव्यू में मलाइका ने खुलासा किया था कि वो दोबारा शादी करने के बारे में सोच रही हैं। उन्होंने कहा था, "बेशक, मैंने इसके बारे में सोचा है। मैं प्यार में विश्वास करती हूं... लेकिन मैं इस बात का जवाब नहीं दे सकती कि मैं दोबारा शादी कब करूंगी, क्योंकि मैं कुछ चीजों को सरप्राइज रखना चाहती हूं...सब पहले बताने से उसका मजा खत्म हो जाता है।

    अर्जुन और मलाइका वर्कफ्रंट

    अर्जुन कपूर हाल ही में फिल्म ‘कुत्ते’ में नजर आए थे। अब एक्टर जल्द फिल्म द लेडी किलर में नजर आएंगे। इसके अलावा ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में नजर आएंगे। तो वहीं मलाइका अरोड़ा का नया गाना 'तेरा की ख्याल' का रिलीज हुआ था। इसमे उनकी जोड़ी गुरु रंधावा (Guru Randhawa) संग नजर आई।