Krishna Bhatt Wedding: शादी के बंधन में बंधीं विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा, लाल जोड़े में लगीं बला की खूबसूरत
Krishna Bhatt Wedding Photo फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने आखिरकार शादी कर ली है। डायरेक्टर की शादी की पहली फोटो सामने आई है जिसमें वह दुल्हन के अवतार में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। Krishna Bhatt Wedding Photo: हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) की बेटी कृष्णा भट्ट शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। रविवार को उन्होंने वेदांत शारदा के साथ सात फेरे लिये। अब एक्ट्रेस की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है।
कृष्णा भट्ट ने अपने मंगेतर वेदांत शारदा के साथ 11 जून 2023 को मुंबई में शादी रचाई। कृष्णा की शादी में महेश भट्ट से लेकर अविका गौर और बॉबी देओल जैसे सेलिब्रिटीज पहुंचे। पूजा भट्ट भी कृष्णा को आशीर्वाद देने शादी में पहुंचीं। उन्होंने कृष्णा की वेडिंग फोटो शेयर की है।
कृष्णा भट्ट की शादी की पहली तस्वीर
पूजा भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कृष्णा की शादी की पहली तस्वीर शेयर की है। फोटो में देखा जा सकता है कि कृष्णा और उनके दूल्हे राजा हाथ में गुलदस्ता लिए खड़े होकर पोज दे रहे हैं। दोनों ने वरमाला भी पहन रखा है।
Krishna Bhatt Wedding Photo- Instagram/Pooja Bhatt
शादी में कृष्णा ने क्या पहना था?
वेडिंग लुक की बात करें तो दुल्हन के लिबास में कृष्णा भट्ट बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने लाल रंग का भारी लहंगा पहना था, जिस पर गोल्डन एंब्रॉयडरी थी। सोने के गहने कृष्णा की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे थे।
उन्होंने डबल लेयर्ड नेकलेस, इयररिंग्स, मांगटीका और सोने के कड़ों के बीच लाल चूड़ियों से अपने लुक को पूरा किया था। खुले बाल और कम मेकअप में कृष्णा के चेहरे पर ब्राइडल ग्लो साफ झलक रहा था। वहीं, कृष्णा के दूल्हे राजा ने शादी के लिए ऑफ व्हाइट शेरवानी चुनी थी।
कृष्णा भट्ट का करियर
विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रही हैं। साल 2020 में उन्होंने फिल्म 'बदनाम' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। वह 'हैक्ड 3', 'माया' और 'वंस अपॉन ए टाइम विद विक्रम भट्ट' और 'ट्विस्टेड 3' भी डायरेक्ट कर चुकी हैं। 23 जून 2023 को उनकी निर्देशित फिल्म '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' रिलीज होने वाली है, जिसमें अविका गौर लीड रोल में हैं।
बात करें कृष्णा की लव लाइफ की तो वह लंबे समय से वेदांत शारदा को डेट कर रही हैं। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने वेदांत से सगाई की थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।