विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Krishna Bhatt Wedding: संगीत में पिता विक्रम भट्ट संग डांस करती दिखीं 'दुल्हन' कृष्णा भट्ट, देखें क्यूट मोमेंट

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 11 Jun 2023 06:19 PM (IST)

Krishna Bhatt Wedding फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट की लाडली बेटी कृष्णा भट्ट जल्द ही अपने मंगेतर वेदांत शारदा के साथ ...और पढ़ें

Vikram Bhatt dances with daughter Krishna Bhatt at her Sangeet Ceremony- Photo/Instagram
Vikram Bhatt dances with daughter Krishna Bhatt at her Sangeet Ceremony- Photo/Instagram

HighLights

  1. कृष्णा भट्ट ने संगीत सेरेमनी में पिता के साथ किया डांस
  2. कृष्णा भट्ट ने पिता के साथ क्यूट मोमेंट किया शेयर
  3. आज मंगेतर वेदांत के साथ सात फेरे लेंगी कृष्णा भट्ट

 नई दिल्ली, जेएनएन। Krishna Bhatt Wedding: फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) की बेटी कृष्णा भट्ट जल्द ही मिस से मिसेज बनने जा रही हैं। उनकी शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। हाल ही में, कृष्णा को अपने पिता विक्रम के साथ डांस करते हुए देखा गया।

अपने पिता की तरह बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पहचान बनाने वाली कृष्णा भट्ट (Krishna Bhatt) रविवार को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से मंगेतर बने वेदांत शारदा (Vedant Sarda) के साथ सात फेरे लेंगी। बीते दिन उनकी संगीत सेरेमनी होस्ट हुई, जिसकी झलकियां सामने आई हैं।

कृष्णा भट्ट ने पिता विक्रम के साथ किया डांस

कृष्णा भट्ट ने अपने ग्रैंड संगीत फंक्शन का एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें वह अपने पिता के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। क्लिप में कृष्णा अपने पिता विक्रम के साथ 'डैडीज लिटिल गर्ल' सॉन्ग पर डांस करती दिखीं। पिता-बेटी का ये क्यूट मोमेंट उनके चाहने वालों का दिल छू रहा है।

Photo/Instagram

इस दौरान होने वाली दुल्हन कृष्णा भट्ट ने क्रीमी येलो कलर का आउटफिट पहना था। हैवी एम्ब्रॉयडर्ड लहंगे के साथ उन्होंने अपने दुपट्टे को कंधे पर फंसा रखा था। नेकलेस और इयररिंग्स के साथ मैसी हेयर स्टाइल और मिनिमल मेकअप में वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, विक्रम भट्ट सिल्वर कुर्ता और पायजामा में जच रहे थे।

कृष्णा भट्ट होने वाले पति के साथ हुईं रोमांटिक

कृष्णा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर संगीत सेरेमनी से और भी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने होने वाले पति वेदांत के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। वेदांत ब्लैक टक्सीडो में हैंडसम लग रहे थे। कृष्णा ने अपने दूल्हे राजा के साथ स्टेज पर रोमांटिक डांस करके पूरी शाम को यादगार बना दिया था।

Photo/Instagram

Photo/Instagram

क्या करती हैं कृष्णा भट्ट?

कृष्णा भट्ट अपने पिता की तरह एक डायरेक्टर हैं, जो अभी तक कुछ वेब सीरीज का निर्देशन कर चुकी हैं। बतौर डायरेक्टर कृष्णा भट्ट की पहली फिल्म '1920: हॉरर ऑफ द हार्ट' है, जिसका निर्माण उनके पिता विक्रम भट्ट ने किया है। ये फिल्म 23 जून 2023 को रिलीज होगी।