विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विक्रम भट्ट की बेटी Krishna Bhatt की मेहंदी सेरेमनी संपन्न, शादी की तैयारियां शुरू

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sat, 10 Jun 2023 08:06 PM (IST)

Krishna Bhatt Mehndi Ceremony विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट की मेहंदी सेरिमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो ...और पढ़ें

Krishna Bhatt Mehndi Ceremony, Krishna Bhatt Mehndi news
Krishna Bhatt Mehndi Ceremony, Krishna Bhatt Mehndi news

नई दिल्ली, जेएनएन। Krishna Bhatt Mehndi Ceremony: विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट की मेहंदी का कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ। उन्होंने एक मेहंदी आर्टिस्ट के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें कृष्णा भट्ट के हाथों और पैरों में लगी मेहंदी नजर आ रही है। इसके साथ लिखा गया है,

"ट्रेडिशन का पालन करते हुए यादें बनाते हुए कृष्णा भट्ट। मेहंदी सेलिब्रेशन।"

कृष्णा भट्ट के ब्वॉयफ्रेंड का नाम क्या हैं?

जहां एक ओर निर्देशक विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट की डेब्यू फिल्म 1920: हॉरर ऑफ द हार्ट रिलीज होने वाली है। इस बीच वह अपने ब्वॉयफ्रेंड वेदांत शारदा से शादी कर रही हैं। उनकी फिल्म 23 जून को रिलीज होने वाली है। कृष्णा भट्ट की शादी की तैयारियां मुंबई में मेहंदी सेरिमनी से शुरू हुई। 11 जून को दोनों फेरे लेने वाले हैं। इससे पहले पिछले वर्ष दिसंबर में दोनों ने सगाई कर ली थी। कृष्णा की मेहंदी कलाकार ने कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किये है। इसमें कृष्णा को हाथों में लगी मेहंदी दिखाते हुए देखा जा सकता है।

कृष्णा भट्ट की कौन-सी फिल्म रिलीज हो रही हैं?

इस बीच कृष्णा भट्ट की फिल्म 1920: हॉरर ऑफ द हार्ट को महेश भट्ट प्रेजेंट कर रहे हैं। यह फिल्म एक जवान लड़की की कहानी है जो बदला लेने के लिए काली दुनिया का सहारा लेती है लेकिन वह अपने बदले का ही शिकार हो जाती है। इस फिल्म में अविका गौर की अहम भूमिका है। वहीं, फिल्म में राहुल देव भी नजर आएंगे। फिल्म में बरखा बिष्ट, रणबीर राय, दानिश पंडोर, केतकी कुलकर्णी अमित बहल और अवतार गिल भी नजर आने वाले हैं।

कृष्णा भट्ट ने क्या वेब सीरीज का निर्देशन किया है?

कृष्णा भट्ट फिल्म निर्देशिका है। उन्होंने कई वेब सीरीज का भी निर्देशन किया है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी फिल्म से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। वह अक्सर अपने पिता के साथ फोटो और वीडियो भी शेयर करती है। कृष्णा भट्ट का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह जल्द कई फिल्मों का भी निर्देशन करती नजर आएंगी। विक्रम भट्ट हॉरर फिल्में बनाने के लिए फेमस है।उन्होंने कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया है।