विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Krishna Bhatt Wedding: 'मैं खुश हूं कि मुझे मेरे पिता जैसा इंसान मिला है', होने वाले पति को लेकर बोलीं कृष्णा

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 11 Jun 2023 01:10 PM (IST)

Krishna Bhatt Wedding विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट (Krishna Bhatt) आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ...और पढ़ें

Krishna Bhatt Wedding, Vedant Sarda Photo Credit Instagram
Krishna Bhatt Wedding, Vedant Sarda Photo Credit Instagram

HighLights

  1. कृष्णा भट्ट आज बनने जा रही है दुल्हन।
  2. दिसंबर में वेदांत शारदा से रचाई थी सगाई।

 नई दिल्ली, जेएनएन। Krishna Bhatt Wedding: बॉलीवुड के जाने माने फिल्म मेकर विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट (Krishna Bhatt) आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इसकी जानकारी खुद कृष्णा ने सोशल मीडिया पर साझा की है। शनिवार को उन्होंने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर और वीडियो साझा की। इसी बीच कृष्णा ने अपने लाइफ पार्टनर को लेकर खुलासे किए है।

दिसंबर में की थी सगाई

कृष्णा भट्ट ने बीते साल दिसंबर में वेदांत शारदा से सगाई थी। फिल्मी गलियारों में कानों-कान इसकी खबर नहीं हुई। विक्रम ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। वहीं आज ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। शनिवार को इस कपल की मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई।

मुझे ऐसा लड़का मिला जो मेरे डैड जैसा है- कृष्णा

इसी बीच कृष्णा ने अपने होने वाले पति और पापा विक्रम को लेकर एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि दोनों एक जैसे ही है। उन्होंने कहा, “वे दोनों बहुत समान हैं। वे बहुत बात करते हैं। वे मेरा बहुत मजाक उड़ाते हैं। उनके जोक्स वाकई खराब होते हैं (हंसते हुए)। वेदांत भी मेरे पिता की तरह वर्कहॉलिक हैं। मेरे परिवार के साथ भी उनकी अच्छी बनती है।  जैसे कि आप अपने पिता से प्यार करते हैं, आप एक आदमी में समान गुणों की तलाश करते हैं। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे ऐसा लड़का मिला जो काफी हद तक मेरे डैड जैसा है।

कौन है विक्रम भट्ट का दामाद?

बता दें, कृष्णा के होने वाले पति एक ट्रैवल इंजन है, जिसे ‘WTFair’ कहा जाता है। यह सबसे तेज हॉलिडे प्लानिंग इंजन है। कृष्णा ने बताया था कि वेदांत और उनके भैया वरुण ने उस कंपनी के तहत कई वर्टिकल खोले हैं। उन्होंने इसे 2014 में शुरू किया और वे जो कर रहे हैं, उसमें काफी अच्छा कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Hansa Gajra - Mehendi Artist (@mehendibyhansagajra)

बता दें, कृष्णा 1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में अविका गोर, राहुल देव और बरखा बिष्ट भी हैं। यह 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।