Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करण जौहर (Karan Johar)

    Karan Johar Profile करण जौहर न्यूमरोलॉजी में काफी यकीन रखते थे और उनकी हर फिल्म का टाइटल के अक्षर से ही शुरू होता था। लेकिन साल 2006 की फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई को देखने के बाद करण ने अपनी धारणा बदल सी।

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi VajpayeeUpdated: Sat, 20 May 2023 07:46 PM (IST)
    Hero Image
    karan johar profile karan johar films karan johar biography

    नई दिल्ली, जेएनएन। करण जौहर, फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं, जो अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। करण जौहर आपको टीवी पर शो जज करते भी नजर आ जाएंगे, शो होस्ट करते भी और फिल्मों में एक्टिंग करते भी। इसके फैशन सेंस के भी काफी चर्चे रहते हैं। शाह रुख खान और उनकी पत्नी गौरी के पक्के दोस्त, करण को बॉलीवुड सितारों के बच्चों को लॉन्च करने के लिए भी जाना जाता है। तो कुल मिलाकर करण जौहर हमेशा ही खबरों में बने रहते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यश चोपड़ा के भांजे हैं करण जौहर

    करण जौहर का जन्म 25 मई 1972 को मुंबई में हुआ था। स्कूल की पढ़ाई करण ने मुंबई के ग्रीन लायंस हाई स्कूल से पूरी की। उसके बाद करण ने एच आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में एडमिशन लिया उन्होंने फ्रेंच में मास्टर डिग्री हासिल की। फिल्मों में आने से पहले से ही करण जौहर, राज कपूर, यश चोपड़ा और सूरज बड़जात्या से काफी प्रभावित रहे। इनकी फिल्मों में भी आपको ये इसकी झलक मिल जाएगी।

    पिता ने शुरू किया था धर्मा प्रोडक्शन

    यश जौहर और हीरू जौहर के एकलौते बेटे करण जौहर ने दुनियाभर में नाम कमाया है। इनकी मां हीरू जौहर, यश चोपड़ा की छोटी बहन है।  धर्मा प्रोडक्शन हाउस के संस्थापक यश जौहर ने हमेशा से बेटे को फिल्मों में ही नाम कमाने की सलाह दी थी। पर उस वक्त तक उन्होंने इसपर ध्यान नहीं दिया।

    'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से की थी शुरुआत

    करण ने अपने चचेरे भाई आदित्य चोपड़ा की दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995) में असिस्टेंट डायरेक्ट के तौर पर अपना फिल्मी सफर शुरू किया। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और इसी फिल्म में शाह रुख खान के दोस्त के तौर पर करण नजर आए। इस दौरान करण की दोस्ती शाह रुख खान से हुई और ऐसी हुई कि फिर दोनों ने साथ मिलकर कई हिट फिल्में दी।

    कुछ कुछ होता है के डायरेक्शन की संभाली कमान

    अब करण ने खुद की फिल्म डायरेक्ट करने की ठान ली, उन्होंने साल 1998 में फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से बतौर निर्देशक अपना करियर शुरू किया। लव ट्रायंगल पर बनी ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई। शाह रुख , रानी मुखर्जी और काजोल के बीच की केमिस्ट्री हिट रही। इस फिल्म में करण ने लेखक के तौर पर भी काम किया।  कुछ-कुछ होता है ने संपूर्ण मनोरंजन करने वाली बेस्ट पॉपुलर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। इसने 44 वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सभी चार एक्टिंग अवॉर्ड अपने नाम किए।  

    शाह रुख खान का मिला साथ

    करण जौहर के दमदार डायरेक्शन ने साबित कर दिया कि वो आने वाले समय के सितारें हैं। साल 2001 में उन्होंने अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, काजोल, शाह रुख खान स्टारर कभी खुशी कभी गम बनाया। इस फिल्म में एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज था। लोगों ने इस फिल्म की तुलना यश चोपड़ा और सूरज बड़जात्या की फिल्मों से करनी शुरू कर दी। ये करण के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी।

    दीं एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में

    साल 2006 में करण जौहर ने अपने डायरेक्शन में बनी कभी अलविदा ना कहना। फिल्म में एक नायक जिसकी जिंदगी के कम ही दिन बचे हैं और वो अपनी मोहब्बत को किसी और को सौंप देता है। शाह रुख खान ने इस फिल्म में आनंद के राजेश खन्ना की याद दिला दी। करण को भी काफी तारीफ मिली। इसके बाद उन्होंने साल 2010 में माय नेम इज खान बनाई और फिल्म साल 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर।

    बायोग्राफी में खोले राज

    फिल्मों के अलावा करण जौहर की पर्सनल लाइफ में भी लोगों को काफी दिलचस्पी रही है। उनका अब तक सिंगल रहना और सरोगेसी से बच्चा करने को लेकर लोग काफी सवाल पूछते हैं। करण के दो जुड़वा बच्चे है, यश और रूही। अपनी बायोग्राफी ‘एन अनसूटेबल ब्वॉय’ में करण ने अपने निजी जीवन से जुड़े कई राज खोले हैं।

    टीवी के पॉपुलर होस्ट हैं करण जौहर

    करण ने फिल्मों के अलावा ओटीटी और टीवी पर लोगों को एंटरटेन किया है। वो टीवी पर ‘कॉफी विद करण’नाम का शो होस्ट करते हैं। इस शो में करण के सामने फिल्म से जुड़ी मशहूर हस्तियां होती हैं, जिनसे ये काफी मजेदार सवाल पूछते हैं। ‘कॉफी विद करण’टीवी के काफी पॉपुलर शोज में से एक है। फैंस इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

    बिग बॉस ओटीटी भी कर चुके हैं होस्ट

    बिग बॉस ओटीटी के पहले होस्ट होने का रिकॉर्ड भी करण जौहर के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2021 में ओटीटी पर पहली बार आए बिग बॉस सीजन को होस्ट किया था। करण ने बताया कि उनकी मां इस शो की फैन हैं और करण को इसे होस्ट करता देखकर काफी खुश भी हुई हैं।