विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2 क्या करण जौहर नहीं सलमान खान करेंगे होस्ट!, शनिवार को प्रोमो कर रहे है शूट

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sat, 20 May 2023 03:09 PM (IST)

Bigg Boss OTT 2 Host Salman Khan बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 करण जौहर की जगह सलमान खान होस्ट करेंगे। ...और पढ़ें

Bigg Boss OTT 2 Host Salman Khan
Bigg Boss OTT 2 Host Salman Khan

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Host Salman Khan: बिग बॉस ओटीटी सीजन वन निर्माता करण जौहर ने होस्ट किया था। इसे दिव्या अग्रवाल ने जीत लिया था। अब इसका दूसरा सीजन जल्द शुरू होने वाला है। सलमान खान इसे होस्ट करते नजर आएंगे। अब निर्माताओं ने डिजिटल रियलिटी शो की शूटिंग की तैयारियां शुरू कर दी है।

सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी होस्ट करने के लिए क्या भर दी है हामी?

सूत्रों ने इस बारे में पिंकविला को बताया,

"सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी को होस्ट करने के लिए हामी भर दी है और वह मुंबई के फिल्म सिटी स्टूडियो में शनिवार 20 मई को प्रोमो शूट करेंगे। सीजन 2 जून में आएगा। प्रोमो शूट की तैयारियां शुरू कर दी गई है। वहीं, टीम प्रतियोगियों को भी शो के लिए फाइनल कर रही हैं।"

बिग बॉस ओटीटी के लिए किन कलाकारों को किया गया है अप्रोच?

खबरों के अनुसार, बिग बॉस ओटीटी के लिए कई कलाकारों को अप्रोच किया गया है। इनमें जैद दरबार, रिया शंकर, शिवम शर्मा और राजीव सेन शामिल हैं। सभी इसे लेकर उत्साहित है। बिग बॉस ओटीटी में कई कलाकारों के भाग लेने की खबरें है। सभी इसे लेकर काफी उत्साहित है। बिग बॉस में इसके पहले कई कलाकारों ने भाग लिया था। सभी को यह शो काफी पसंद आया था।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 का विनर कौन था?

बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 में निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी, राकेश बापट, दिव्या अग्रवाल, प्रतीक सहजपाल, नेहा भसीन, मिलिंद गाबा और जीशान खान जैसे कलाकारों ने भाग लिया था। शमिता शेट्टी और राकेश बापट को इसी शो में प्यार हुआ था। हालांकि, शो से निकलने के बाद दोनों अलग हो गए थे। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी। दोनों की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग भी है।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

बिग बॉस सीजन 17 को लेकर क्या जानकारी है?

इस बीच बिग बॉस सीजन 17 को लेकर कोई जानकारी नहीं है। बिग बॉस 16 में निमृत कौर अहलूवालिया, अंकित गुप्ता, प्रियंका चहर चौधरी और शालीन भनोट जैसे प्रतियोगी नजर आए थे। इस शो को एमसी स्टैन ने जीत लिया था। इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। फैंस को लगता था कि असली विजेता प्रियंका चहर चौधरी थी। जबकि, कई लोगों ने अंत समय में वोटिंग कर एमसी स्टैन को विजयी बनाने की अपील की थी। इसके बावजूद प्रियंका चहर चौधरी ने हार स्वीकार कर ली।