Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ajay Devgn को काजोल ने बताया बेस्ट कुक, एक्ट्रेस के लिए बनाते हैं ये स्पेशल डिश

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Sun, 27 Nov 2022 07:29 PM (IST)

    Kajol And Ajay Devgn काजोल जल्द फिल्म सलाम वेंकी में नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस टीवी शो ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ में पहुंची है। जहां ...और पढ़ें

    Kajol, Ajay Devgn, Salaam Venky, Kajol Video

     नई दिल्ली, जेएनएन। Kajol And Ajay Devgn: एक्ट्रेस काजोल  (Kajol) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सलाम वेंकी (Salaam Venky) का जमकर प्रमोशन करती नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को टीवी के डांस रियलिटी शो  झलक दिखला जा 10 में देखा गया था। वहीं अब काजोल  ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ में पहुंची। शो में काजोल ने अपनी फिल्म के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ और पति अजय देवगन को लेकर कई खुलासे किए।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काजोल ने पति अजय को बताया बेस्ट कुक

    जी टीवी ने हाल ही में शो का नया प्रोमो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस दौरान शो की होस्ट भारती सिंह काजोल से बोलती हैं कि, हमने सुना है कि अजय देवगन सर बहुत अच्छा खाना बनाते हैं। इसपर काजोल कहती हैं- जी बिल्कुल, कहते हैं ना कुछ लोगों के हाथों में स्वाद होता है, वह इस तरह के कुक हैं। ज्यादातर उनकी खिचड़ी बहुत अच्छी होती है। मुझे वह बहुत पसंद है। जब भारती ने पूछा कि, क्या वह घी वगैरह डालकर बनाते हैं। इस पर एक्ट्रेस कहती हैं कि, वह कभी बताते नहीं हैं। वह किचन का दरवाजा बंद करके खाना बनाते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Zee TV (@zeetv)

    बेहद फिल्मी हैं काजोल और अजय की लव स्टोरी

    काजोल और अजय की लव स्टोरी बेहद है। 24 फरवरी को 1999 में दोनों ने शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात हलचल फिल्म के सेट पर हुई थी। चुलबुली काजोल को सेट पर बात करना और मस्ती-मजाक करना पसंद था। वहीं अजय देवगन शांत स्वभाव के थे। उन्हें उस समय काजोल का स्वभाव बिल्कुल पसंद नहीं आया था, लेकिन धीरे धीरे दोस्ती हुई, प्यार हुआ और फिर शादी हो गई। काजोल ने 24 साल में ही अजय देवगन से शादी कर ली। इस शादी में कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे। अजय और काजोल के दो बच्चे न्यासा और युग हैं।


    यह भी पढ़ें- Katrina-Vicky Anniversary Plan: इस जगह सेलिब्रेट करेंगे कटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी

    9 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म  

    रेवती के निर्देशन में बनी फिल्म 'सलाम वेंकी' के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं अब हर कोई इस फिल्म का इंतजार कर रहा है।  इस फिल्म में काजोल एक ऐसी मां की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने बेटे की जानलेवा बीमारी के आगे दीवार बनकर खड़ी हैं। यह फिल्म 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में काजोल, विशाल जेठवा, राहुल बोस, राजीव खंडेलवाल, प्रकाश राज, कमल सदाना और अहाना कुमार की प्रमुख भूमिका है।   

    यह भी पढ़ें- Babil Khan: इरफान खान के बेटे को नहीं मिला पिता के नाम का फायदा, कहा- देने पड़े ऑडिशन, मां फेवर नहीं मांगेंगी