Janmashtami 2020: बॉलीवुड के इन पांच गानों संग सेलिब्रेट करिए कृष्ण जन्माष्टमी
Janmashtami 2020 कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कुछ ऐसे गाने हैं जो सेलिब्रेशन में चार चांद लगा देते हैं। आइए जानते हैं...
नई दिल्ली, जेएनएन। Janmashtami 2020: बॉलीवुड और फ़िल्में देश के सभी त्यौहारों को समान भाव से मनाते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भी हम आपको इस बात से रूबरू करा रहे हैं। बॉलीवुड फ़िल्मों में कई ऐसे गाने हैं, जो कृष्ण की महिमा और स्प्रिट को बताते हैं। फ़िल्मों मटकी तोड़ने वाले सीन्स को अक्सर सेलिब्रेट किया जाता है। ऐसे में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर हम आपको कुछ ऐसे ही गानों के बारे में बता रहे हैं...
मोहे रंग दो लाल (बाजीराव मस्तानी)- बाजीराव मस्तानी फ़िल्म का गाना है मोहे रंग दो लाल, नंद के लाल...। इस गाने में दीपिका पादुकोण कृष्ण की पूजा करती नज़र आ रही हैं। इस गाने को श्रेया घोषाल और बिरजू महाराज ने मिलकर गाया हैं। बिरजू महाराज ने ही इस गाने को कोरियोग्राफ भी किया है। गाना और डांस दोनों को दीपिका एक स्तर और ऊपर ले जाती हैं।
राधे-राधे (ड्रीम गर्ल)- आयुष्मान खुराना की फ़िल्म ड्रीम गर्ल में एक गाना है राधे राधे, राधे राधे राधे... तेरे बिना कृष्णा भी लगे लगे आधे। गाना आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा के ऊपर फ़िल्माया गया है। ख़ास बात है कि इस फ़िल्म में कई सीन हैं, जिसमें आयुष्मान राधा का किरदार निभाते आए हैं। गाने को मीत ब्रोस ने गाया है।
गो-गो गोविंदा (ओह माई गॉड)- गो गो गोविंदा गाना एक समय खूब फेमस हुआ था। इस गाने में प्रभु देवा का जबरदस्त डांस देखने को मिलता है। प्रभु देवा के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने स्क्रीन शेयर किया है। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार ने कृष्ण का किरदार निभाया है। गाने को श्रेया घोषाल और अमन त्रिखा ने मिलकर गाया है।
राधा (स्टूडेंट्स ऑफ़ द ईयर)- स्टूडेंट्स ऑफ़ द ईयर में राधा गाने को बिल्कुल नए म्यूज़िक और अंदाज में पेश किया गया है। इस गाने में वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा नज़र आते हैं। गाने को उदित नारायण और श्रेया घोषाल ने मिलकर गाया है। ख़ास बात है कि इस गाने पर डांस करना मजेदार है, क्योंकि बीट काफी सही है। वैसे इस गानें में तीनों एक्टर्स ने भी बेहतरीन डांस किया है।
गोविंदा आला रे ( बल्फ मास्टर)- बिना शम्मी कपूर के यह लिस्ट अधूरी है। अपने दौर में शानदार म्यूज़िक पर एनर्जेटिक डांस करने वाले शम्मी कपूर पर भी एक गाना फ़िल्माया गया है। बल्फ मास्टर फ़िल्म का गाना गोविंदा आला रे अपने समय में काफी लोकप्रिय हुआ था। इस गाने को मो. रफी ने गाया है।