Move to Jagran APP

Jacqueline Fernandez ने बच्चों को लेकर लिखा पोस्ट, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और एकता कपूर ने कमेंट कर किया सपोर्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अक्सर सोशल मीडिया पर समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त करती रहती हैं। अब उन्होंने शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते बच्चों के व्यवहार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

By Nitin YadavEdited By: Published: Sun, 25 Apr 2021 03:17 PM (IST)Updated: Sun, 25 Apr 2021 03:17 PM (IST)
Jacqueline Fernandez wrote a post about children. photo soruce @jacquelinef143 instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अक्सर सोशल मीडिया पर समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त करती रहती हैं। अब उन्होंने शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच घरों में कैद बच्चों के धैर्यपूर्वक व्यवहार की सरहना की है। 

loksabha election banner

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने पोस्ट मे लिखा है, ‘हर कोई अपने बच्चों की सराहना कर रहा है। इस छोटे नायको ने अपने जीवन में जितना भी जाना है उससे कहीं अधिक घर के अंदर रहे हैं। उनकी सारी दुनिया सचमुच उलटी हो गई है। ये सभी नियम उन्हें कभी पता ही नहीं थे। दूसरों के अस्वस्थ्य होने की बात करने वाले युवा, मौत के बाद मौत की जानकारी देने वाली खबरो से परेशान हैं।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)

उन्होंने ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘हमारे गरीब बच्चों का दिमाग दौड रहा होगा, हर दिन वे उठते-बैठते रहते हैं। बावजूद इसके कि वो चल रहे हैं, तो ये हमारे छोटे हीरोस के लिए है।’ एक्ट्रेस की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, पोस्ट को इंस्टाग्राम पर अब तक (खबर लिखे जाने तक) 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

jacqueline

साथ ही कई बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, ‘सच है।’ शिल्पा शेट्टी ने लिखा, ‘ये सच है।’ वहीं बॉलीवुड के फेसम डायरेक्टर एकता कपूर ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, ‘सबसे अच्छी बात जो मैंने पढ़ी है! मेरे बेटे ने पार्क में मास्क सैनटाइजर को त्याग कर अभी तक खुली, ताजा हवा का अनुभव नहीं किया है।’

बात अगर जैकलीन फर्नांडिस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्द ही गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूत पुलिस’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता सैफ आली खान और अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ और ‘राम सेतु’ में नजर आने वाली हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.