विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shah Rukh Khan ने Honey Singh को मारा था थप्पड़? अब सिंगर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे यकीन था मैं मर जाऊंगा'

Published: Sat, 21 Dec 2024 01:49 PM (IST)

Yo Yo Honey Singh Famous में सिंगर और रैपर हनी सिंह ने अपनी निजी जिंदगी के कई अनसुने राज खोले ...और पढ़ें

हनी सिंह ने शाह रुख के थप्पड़ मारे जाने पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
हनी सिंह ने शाह रुख के थप्पड़ मारे जाने पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. ओटीटी पर रिलीज हुई हनी सिंह की डॉक्युमेंट्री
  2. शाह रुख खान के थप्पड़ कांड पर बोले हनी सिंह
  3. हनी सिंह ने बताया थप्पड़ इंसिडेंट का सच

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेमस सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) इस वक्त चर्चा में हैं। वजह है उनकी लेटेस्ट रिलीज डॉक्युमेंट्री यो यो हनी सिंह: फेमस (Yo Yo Honey Singh: Famous) है। इस डॉक्युमेंट्री में रैपर की पर्सनल, प्रोफेशनल और कंट्रोवर्सी से जुड़े कई खुलासे हुए हैं। इसमें रैपर ने शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के थप्पड़ विवाद पर भी चुप्पी तोड़ी है।

दरअसल, एक दशक पहले ऐसी खबर आई थी कि यूएस टूर के दौरान शाह रुख खान ने हनी सिंह को जोरदार थप्पड़ मारा है। इसके चलते हनी सिंह के माथे पर चोट भी आई है। इन अफवाहों पर सालों बाद सिंगर ने चुप्पी तोड़ी है। अपनी डॉक्युमेंट्री में हनी सिंह ने बताया कि वह इन अफवाहों से टूट गए थे। 9 साल पहले आखिर क्या हुआ था, इसको लेकर सिंगर ने राज खोले हैं।

शाह रुख ने नहीं मारा था थप्पड़ 

हनी सिंह ने बताया कि शाह रुख खान ने उन्हें थप्पड़ नहीं मारा था। वह यूएस टूर के दौरान बहुत दयालु थे। उन्हें सिर पर शाह रुख की वजह से चोट नहीं आई थी, बल्कि वह कॉन्सर्ट नहीं करना चाह रहे थे इसलिए उन्होंने खुद के सिर पर कप मार लिया था। सिंगर ने कहा, "9 साल बाद मैं बताने जा रहा हूं कि आखिर क्या हुआ था। किसी ने अफवाह फैला दी कि शाहरुख खान ने मुझे थप्पड़ मारा है। वो आदमी मुझसे प्यार करते हैं, वो कभी मुझ पर हाथ नहीं उठाएंगे।"

यह भी पढ़ें- Yo Yo Honey Singh Famous Review: करियर के पीक पर आकर कहां गायब हो गए थे रैपर? डॉक्यूमेंट्री में पता चला सच!

Honey Singh

Honey Singh - Instagram

शो नहीं करना चाहते थे हनी सिंह

हनी सिंह ने आगे कहा, "जब वे मुझे शो के लिए शिकागो ले गए तो मैंने कहा, 'मैं परफॉर्म नहीं करना चाहता'। मुझे यकीन था कि मैं उस शो के दौरान मर जाऊंगा। सभी ने मुझसे कहा कि मुझे तैयार हो जाना चाहिए, लेकिन मैंने मना कर दिया। मेरे मैनेजर आए और उन्होंने कहा, 'तुम तैयार क्यों नहीं हो रहे हो?' मैंने कहा, 'मैं नहीं जा रहा'। मैं वॉशरूम गया, एक ट्रिमर लिया और अपने बाल शेव कर लिए।"

Honey Singh Documentry

Honey Singh - Instagram

हनी सिंह ने आगे कहा, "मैंने कहा, 'अब मैं परफॉर्म कैसे करूंगा?' उन्होंने कहा, 'टोपी पहनो और परफॉर्म करो'।" हनी ने अपनी कुर्सी पकड़ ली और हिलने से इनकार कर दिया। वह चिल्लाने लगा कि वह परफॉर्म नहीं करना चाहता। "वहां एक कॉफी मग पड़ा था। मैंने उसे उठाया और अपने सिर पर पटक दिया।"

यह भी पढ़ें- 'गुड़िया मुझे बचा लो...'पत्नी से परेशान होकर Honey Singh ने बहन को लगाया था फोन, Documentary में खुले राज