'गुड़िया मुझे बचा लो...'पत्नी से परेशान होकर Honey Singh ने बहन को लगाया था फोन, Documentary में खुले राज
शालिनी तलवार से तलाक के बाद हनी सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। सिंगर पर उन्होंने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। अब हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री रिलीज के बाद उनका तलाक एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। नेटफ्लिक्स पर उनकी डॉक्यूमेंट्री रिलीज हो चुकी है जिसमें उनकी बहन ने कई बातें बोली हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनके गानों को हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। बॉलीवुड में रैप गानों की शुरुआत उन्हीं ने की।
क्या है हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री का नाम?
हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। उनका जन्म 15 मार्च, 1983 को होशियारपुर, पंजाब में हुआ था। हनी सिंह को नशे की बुरी लत थी इसका खुलासा उन्होंने हाल ही के एक इंटरव्यू में किया था। एक्टर ने इस विषय पर काफी खुलकर बात की थी। वहीं अब सिंगर की लाइफ के किस्सों पर आधारित उनकी एक डॉक्यूमेंट्री (Honey Singh Documentary) रिलीज हो चुकी है जिसका नाम यो यो हनी सिंह: फेमस (Yo Yo Honey Singh: Famous) है। इस डॉक्यूमेंट्री में उनकी जिंदगी से जुड़े कई डार्क चैप्टर्स पर बात की गई।
यह भी पढ़ें: Honey Singh Famous: 'कहानी अर्श से फर्श की, OTT पर कब और कहां रिलीज होगी हनी सिंह की फिल्म?
बचपन की दोस्त से हनी सिंह ने की थी शादी
हनी सिंह ने साल 2011 में अपनी बचपन की दोस्त शालिनी तलवार से शादी की थी। लेकिन शादी के 11 साल बाद उनकी तलाक हो गया। शालिनी ने हनी पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। अब इस डॉक्यूमेंट्री में सारे राज खुलकर आ गए। डॉक्यूमेंट्री में हनी से सवाल किया गया कि क्या वह तलाक के बारे में बात करना चाहते हैं ? इस पर उन्होंने कहा, "हम दोनों ने अदालत के बाहर एक MOU पर हस्ताक्षर किए हैं, इसलिए हम इस बारे में बात नहीं कर सकते, लेकिन मैं उनके जीवन के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।"
परिवार में उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर थी टेंशन
दरअसल शालिनी काफी समय तक हनी सिंह की मैनेजर भी थी जिनकी वजह से परिवार में टेंशन हो गई थी। यह वैसा ही है जैसा मैंने पहले कहा था,है ना? यह सब एक सर्कल है। यह चक्र, घूमता रहता है, वापस आता रहता है। हर चीज में संतुलन आ जाता है। पुरानी कहावत की तरह, जो जैसा करता है वैसा ही वापस आता है। मैं इस पर विश्वास करता हूं।"
बहन ने लगाए हनी सिंह की पत्नी पर आरोप
लेकिन हनी सिंह की बहन ने डॉक्यूमेंट्री में जो कुछ बोला है उससे उनका रिश्ता एक बार फिर चर्चा में आ गया। हनी की बहन ने कहा, "यह हमारे परिवार के लिए कठिन समय था। हमें किसे साबित करना है? कोई भी हम पर विश्वास नहीं करेगा, क्योंकि बाहर की दुनिया बहुत खराब जगह थी और ऊपर से जो भी विवाद हो रहे थे, उन्होंने हमारी मुश्किलें और बढ़ा दी थीं।"
बहन को हनी सिंह ने किया था फोन
उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के दौरे के दौरान शालिनी ने हनी को मंच पर परफॉर्म करने का प्रेशर बनाया जबकि वो इसके लिए मना कर रहे थे। हनी मंच पर नहीं जाना चाहता था। उसने शालिनी को साफ इनकार कर दिया था। मैं अपने कमरे में थी। उसने मैसेज किया कि मेरे साथ कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उसने मुझे स्काइप पर बुलाया। फिर वह बोला मुझे प्लीज बचा लो, गुड़िया मुझे प्लीज बचा ले। यह कहकर उसने फोन काट दिया।"
इसके बाद मेरा शालिनी से भी कॉन्टेक्ट कट गया। बाद में मुझे बताया गया कि वह अस्पताल में है और उसके सिर में टांके लगे हैं।
यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के हाथों में हाथ डाले नजर आए Honey Singh, तलाक के बाद ऑफिशियल किया अपना रिलेशनशिप?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।