Holi 2025: शादी के बाद पहली होली मनाएंगी ये बॉलीवुड हसीनाएं, ससुराल में पिया के साथ उड़ाएंगी गुलाल
Actresses First Holi After Marriage होली का त्योहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। बॉलीवुड सेलेब्स भी रंगों से खेलने में पीछे नहीं रहते हैं। इस साल बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की कई हीरोइनें शादी के बाद अपनी पहली होली सेलिब्रेट करने वाले हैं। कुछ अभिनेत्रियों ने पिछले साल शादी की थी और एक इसी साल शादी के बंधन में बंधीं।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Actresses First Holi After Marriage: होली का त्योहार बॉलीवुड गलियारों में भी बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट होता है। फिल्म इंडस्ट्री की होली हमेशा ही लाइमलाइट में रही है। इस साल कुछ स्टार्स के घर में होली थोड़ी ज्यादा शान-ओ-शौकत से मनाई जाने वाली है, क्योंकि यह उनकी शादी के बाद पहली बार होगा।
बीते कुछ महीनों में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की कई जानी-मानी अदाकाराओं ने अपने पार्टनर के साथ शादी की। ऐसे में इस साल उनकी पहली होली है जो वे अपने पतियों के साथ सेलिब्रेट करने वाली हैं। जानिए उनके बारे में...
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)
शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली और दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल जून में ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से सिविल मैरिज की थी। इस साल वह शादी के बाद पहली बार होली सेलिब्रेट करने वाली हैं।
Sonakshi Sinha with husband Zaheer Iqbal - Instagram
अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari)
हीरामंडी एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की भी इस साल शादी के बाद पहली होली है। उन्होंने पिछले साल एक इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में एक्टर सिद्धार्थ के साथ सात फेरे लिए थे। फैंस उनकी पहली होली की झलकियां देखने के लिए बेताब हैं।
यह भी पढ़ें- Holi 2025: होली पर रिलीज हुईं इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा था गदर, ओपनिंग डे पर हुई थी छप्परफाड़ कमाई
Aditi Rao Hydari and Siddharth - Instagram
शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala)
मेड इन हेवन एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के लिए इस साल की होली बहुत खास है क्योंकि वह शादी के बाद पहली बार अपने पति के साथ रंगों का त्योहार मनाने वाली हैं। पिछले साल दिसंबर महीने में शोभिता ने नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के साथ शादी की थी।
कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh)
साउथ सिनेमा की ब्यूटी क्वीन कीर्ति सुरेश की भी इस साल शादी के बाद पहली होली है। वह पहली बार अपने पति एंथनी थाटिल के साथ होली के रंगों में सराबोर होंगी। उन्होंने पिछले साल दिसंबर महीने में क्रिश्चियन और साउथ इंडियन रीति-रिवाज से अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड एंथनी से शादी की थी। एंथनी शोबिज से नहीं हैं। वह दुबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं।
Keerthy Suresh with husband - Instagram
प्राजक्ता कोली (Prajakta Koli)
इसी साल प्राजक्ता कोली नेपाली दुल्हन बनी हैं। ऐसे में उनकी भी शादी के बाद पहली होली है। प्राजक्ता ने 25 फरवरी को वृषांक खनल के साथ शादी की जो नेपाल के रहने वाले हैं और पेशे से वकील हैं। प्राजक्ता की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं, अब उनके होली सेलिब्रेशन की तस्वीरों का इंतजार है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।