विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Govinda की फेवरेट को-स्टार हैं बॉलीवुड की यह टॉप एक्ट्रेस, कहा- सुनीता नहीं होतीं तो पक्का इन पर डालता डोरे

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Wed, 28 Jun 2023 06:41 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jun 2023 07:40 PM (IST)

Govinda एक्टर गोविंदा अपने जमाने के जाने माने और टॉप क्लास एक्टर रहे हैं। अब वह पहले की तुलना में ...और पढ़ें

File Photo of Govinda. Photo Credit: Instagram
File Photo of Govinda. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. गोविंदा थे 90 के दशक के टॉप एक्टर
  2. करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, माधुरी दीक्षित जैसी एक्ट्रेस के साथ किया है काम
  3. गोविंदा ने बताया सुनीता नहीं होतीं, तो किस पर डाल रहे होते डोरे

नई दिल्ली, जेएनएन। 'जोड़ी नंबर वन' और 'हसीना मान जाएगी' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दमखम दिखा चुके गोविंदा (Govinda) न सिर्फ फैंस के बल्कि अपने को-स्टार्स के बीच भी फेमस हैं। जिस तरह की कॉमेडी वह करते हैं, उसमें उनका कोई तोड़ नहीं है।

अपनी अनोखी अदाकारी स्टाइल की वजह से ही गोविंदा अपने लोगों के बीच में फेमस हुए हैं। लेकिन बात जब गोविंदा की पसंद की आती है, तो यह जानना दिलचस्प हो जाता है कि अगर सुनीता से उनकी शादी नहीं हुई होती, तो वह किस पर डोरे डाल रहे होते।

सुनीता ने बताया कौन है गोविंदा की फेवरेट को-स्टार

बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने अपनी पसंद पर खूब बात की। दरअसल, इंटरव्यू के दौरान गोविंदा और सुनीता का रैपिड फायर राउंड चल रहा था। इस दौरान सुनीता से उनके पति की फेवरेट को-स्टार के बारे में पूछा गया। सुनीता ने बिना एक सेकेंड बर्बाद किए माधुरी दीक्षित का नाम लिया। वहीं, गोविंदा ने माधुरी और रेखा (Rekha) का नाम लिया।

'जो अंदर से खूबसूरत होता है, उसकी खूबसूरती कभी जाती नहीं'

इसके बाद गोविंदा ने करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor), माधुरी दीक्षित, जूही चावला (Juhi Chawla) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) की तारीफ की। उन्होंने कहा, ''कितने सालों का करियर है इन लोगों का। यह लोग कितने खूबसूरत हैं, और जो अंदर से खूबसूरत होता है, उसकी खूबसूरती कभी जाती नहीं है। यह लोग जैसे आए थे, वैसे ही आज भी हैं।''

सुनीता नहीं होतीं, तो इनसे करते शादी

गोविंदा ने कहा, ''अगर सुनीता नहीं होती तो पक्का मैंने डोरे माधुरी जी पर डाले होते। गोविंदा की इस बात को सुनने के बाद सुनीता आहूजा ने कहा, मैं भी उस समय इन्हें नहीं जानती होती।''

इन फिल्मों में गोविंदा-माधुरी ने किया साथ में काम

गोविंदा और माधुरी ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। 90 के दशक में उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था। गोविंदा और माधुरी ने 'महा संग्राम', 'इज्जतदार' और 'पाप का अंत' जैसी फिल्मों में काम किया था।