Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Friday Movies: सिनेमाघरों में 'भोला' और 'दसरा' तो OTT पर इस वीकेंड देखिए 'गैसलाइट' समेत ये फिल्में

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Fri, 31 Mar 2023 06:47 PM (IST)

    Friday Movies This Weekend 31st March इस शुक्रवार सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स तक फिल्मों की भरमार है। सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी कई फिल्में भी ओटीटी स्पेस में आ रही हैं। वहीं कुछ हॉलीवुड फिल्में भी उपलब्ध हैं।

    Hero Image
    Friday Movies This Weekend 31st March. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। अजय देवगन की फिल्म भोला गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है और फिल्म ने सधी हुई शुरुआत भी की है। इसके साथ तेलुगु फिल्म दसरा हिंदी में रिलीज हुई है। दसरा की ओपनिंग भी ठीकठाक ही रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन दोनों फिल्मों को सिनेमाघरों में जाकर देख सकते हैं, लेकिन अगर घर के आराम में ही फिल्म देखने का मन है तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें कुछ ऐसी फिल्में भी हैं, जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं और अब ओटीटी पर आ रही हैं। अगर यह फिल्में छूट गयी हैं तो अब ओटीटी पर देख सकते हैं। 

    सिनेमाघरों में रिलीज हुईं ये फिल्में

    भोला

    अजय देवगन निर्देशित फिल्म तमिल मूवी का रीमेक है। अजय और तब्बू ने लीड रोल निभाये हैं। यह जबरदस्त एक्शन वाली फिल्म है। 

    दसरा

    दसरा में लीड रोल नानी ने निभाया है। यह एक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी सिंगरेली कोल माइंस की पृष्ठभूमि में दिखायी गयी है। कीर्ति सुरेश फीमेल लीड रोल में हैं।

    डंजंस एंड ड्रैगंस- ऑनर अमंग थीव्स

    (Dungeons And Dragons- Honour Among Thieves)

    हॉलीवुड फिल्म डंजंस एंड ड्रैगंस सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फैंटेसी हाइस्ट थ्रिलर फिल्म है। क्रिस पाइन, मिशेल रोड्रिग्ज, रेगी जीन पेज, जस्टिस स्मिथ, सोफिया लिलीज और ह्यू ग्रांट मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

    ओटीटी पर इस वीकेंड देख सकते हैं ये फिल्में

    गैसलाइट

    सारा अली खान, चित्रांगदा सिंह और विक्रांत मैसी स्टारर गैसलाइट डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो गयी है। यह मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है।

    फराज

    नेटफ्लिक्स पर फराज आ चुकी है। जहान कपूर और आदित्य रावल अभिनीत फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। यह कुछ साल पहले ढाका में हुई एक आतंकी घटना की पृष्ठभूमि पर बनी भावुक फिल्म है। 

    आलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत

    अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म में करण मेहता, अलाया एफ, एम्बर आर्य ने प्रमुख किरदार निभाये हैं। वहीं, विक्की कौशल मेहमान भूमिका में हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा चुकी है।

    शहजादा

    कार्तिक आर्यन की फिल्म शनिवार को नेटफ्लिक्स पर आने की खबर है। 

    अमीगोस

    तेलुगु क्राइम एक्शन में नंदमूरी कल्याण राम और आशिका रंगनाथ ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। यह फिल्म सबटाइटल्स के साथ देखी जा सकती है। 

    मर्डर मिस्ट्री 2

    अंग्रेजी फिल्म मर्डर मिस्ट्री 2 नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा चुकी है। एडम सैंडलर और जेनिफर एनिस्टन अभिनीत फिल्म स्पाइ थ्रिलर है। इसकी कहानी पहली फिल्म से 4 साल बाद के कालखंड में दिखायी गयी है। एडम और जेनिफर पति-पत्नी के रोल में हैं। दोनों एक शादी में जाते हैं, जहां दूल्हा गायब हो जाता है और फिर दोनों उसकी खोज में नये मिशन में जुट जाते हैं। 

    टाइगर 24

    डॉक्युमेंट्री फिल्म प्राइम वीडियो पर रेंटल स्कीम में उपलब्ध है। यह एक आदमखोर बाघ की कहानी दिखाती है, जिसको लेकर जमकर बवाल हुआ था। यह लड़ाई सड़कों से होते हुए अदलतों तक पहुंची थी।