विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Entertainment Top News May 26: आशीष विद्यार्थी की शादी के बाद पहली पत्नी का क्रिप्टिक पोस्ट, OTT पर आई PS 2

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Fri, 26 May 2023 12:24 PM (IST)

Entertainment Top News May 26 ऐश्वर्या राय की पोन्नियिन सेल्वन- 2 ओटीटी पर स्ट्रीम कर दी गई है। वहीं दूसरी ...और पढ़ें

Entertainment Top News May 26, Instagram Post
Entertainment Top News May 26, Instagram Post

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News May 26: ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम स्टारर फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन-2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। अब फिल्म ओटीटी पर भी आ गई है। वहीं, दूसरी शादी को लेकर खबरों में बने आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी ने एक्टर की शादी के बाद कुछ क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

आशीष विद्यार्थी की शादी के बाद पहली पत्नी का क्रिप्टिक पोस्ट

बॉलीवुड और टीवी के दिग्गज एक्टर आशीष विद्यार्थी अपनी दूसरी शादी के कारण चर्चा बटोर रहे हैं। एक्टर की शादी की खबर के बाद उनकी पहली पत्नी ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में कोलकाता बेस्ड फैशन डिजाइनर संग शादी रचाई है। बीते दिन उनके शादी की जानकारी सामने आई, जिसके बाद से एक्टर की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी राजोशी बरुआ उर्फ पिल्लो ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

रेंट के साथ ओटीटी पर स्ट्रीम हुई पीएस 2

ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम स्टारर फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन-2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। हालांकि, पहले पार्ट के मुकाबले मणि रत्नम के निर्देशन में बना पीएस-2 का दूसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर ऑडियंस को थिएटर तक लाने में सफल नहीं रहा। बॉक्स ऑफिस पर 'किसी का भाई, किसी की जान' को पीछे छोड़ने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर भी आप देख सकते हैं, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म को देखने के लिए आपको महंगी कीमत देनी पड़ेगी। जानिए कब, कैसे और कहां आप चोल साम्राज्य के इतिहास पर बनी इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

बॉक्स ऑफिस पर बिगड़ी द केरल स्टोरी की हालत

द केरल स्टोरी ने अदा शर्मा के करियर को एकदम से बूस्ट कर दिया है। इक्का-दुक्का फिल्म में नजर आने वाली अदा अब चर्चा में छाई हुई हैं। हालांकि, अब उनकी फिल्म की हालत खस्ता होती हुई दिख रही है। द केरल स्टोरी ने रिलीज के पहले विवाद के कारण और रिलीज के बाद अपने बिजनेस को लेकर सुर्खियां बटोरी। हाल ही में फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री की है, जिसके बाद से केरल स्टोरी पिछड़ती जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

बिग बॉस 16 फेम गोरी नागौरी संग हुई मारपीट

बिग बॉस 16 फेम गोरी नागौरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 'राजस्थान की शकीरा' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके अपनी आपबीती सुनाई है। गोरी ने बताया कि कैसे जब वो 22 मई को अपनी अपनी बहन की शादी में अजमेर के किशनगढ़ पहुंची तो उनके साथ मारपीट हुई। जब वो शिकायत दर्ज कराने पुलिस के पास गई, तो वहां पुलिसवालों ने सेल्फी लेकर उन्हें वापस भेज दिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विक्की कौशल संग सलमान खान के बॉडीगार्ड अपने बर्ताव पर हुए ट्रोल

सबसे पॉपुलर अवॉर्ड सेरेमनी में से एक 'इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स' का आज अबू धाबी के यास आईलैंड में आगाज होगा। बी-टाउन के सारे सेलिब्रिटीज UAE पहुंच गए हैं। गुरुवार को अवॉर्ड फंक्शन के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी, जहां विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सलमान खान (Salman Khan) एक-दूसरे से टकराए। यहां पढ़ें पूरी खबर...