विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gori Nagori: 'बिग बॉस 16' फेम गोरी नागौरी संग हुई मारपीट, पुलिस पर शिकायत दर्ज नहीं करने का लगाया आरोप

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Fri, 26 May 2023 12:21 AM (IST)

Gori Nagori बिग बॉस 16 फेम गोरी नागौरी संग बहन की शादी में मारपीट हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

bigg boss 16, gori nagori,gori nagori post, gori nagori attacked
bigg boss 16, gori nagori,gori nagori post, gori nagori attacked

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 16 फेम गोरी नागौरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 'राजस्थान की शकीरा' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके अपनी आपबीती सुनाई है। गोरी ने बताया कि कैसे जब वो 22 मई को अपनी अपनी बहन की शादी में अजमेर के किशनगढ़ पहुंची तो उनके साथ मारपीट हुई। जब वो शिकायत दर्ज कराने पुलिस के पास गई, तो वहां पुलिसवालों ने सेल्फी लेकर उन्हें वापस भेज दिया गया।

गोरी नागौरी संग हुई मारपीट

गोरी नागौरी ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। हालांकि वीडियो इतना क्लियर नहीं है, फिर भी इतना समझ आ रहा है कि कुछ  लोगों में जमकर मारपीट हुई है। वीडियो के कैप्शन में गोरी ने लिखा- 'हेलो दोस्तों मैं आपकी गोरी और आज जो मेरे साथ हुआ ऐसा किसी के साथ ना हो, इसी के कारण मैं यह वीडियो अपलोड कर रही हूं। दोस्तों 22 मई को मेरी बहन की शादी थी। जैसे कि मैं Merta सिटी रहती हूं और मेरे पिता और भाई नहीं है तो मेरा एक बड़ा जीजा जावेद है जिन्होंने बोला कि आप शादी को किशनगढ़ में कर लो मैं सारा इंतजाम करा दूंगा।"

View this post on Instagram

A post shared by Official_Gori_Nagori (@real_gorinagori)

पोस्ट में छलका दर्द

डांसर ने आगे लिखा-  तो मैंने उनके कहने पर किशनगढ़ शादी की और मुझे नहीं पता था कि इनकी यह सारी साजिश है। किशनगढ़ बुलाया और मुझ पर और मेरी टीम पर बहुत ज्यादा बुरी तरह से मेरी जीजू और उनके दोस्त भाई इन सब ने हमला किया। मैं कंप्लेंट करने गई तो पुलिस वालों ने मेरी कंप्लेंट नहीं दर्ज की और बोला कि घर का मामला है घर में निपटा लो। पुलिस वालों ने मुझे बहुत देर तक बिठाए रखा और बोला की सेल्फी लो।

सरकार से की गुजारिश

आगे उन्होंने बताया कि-  "मैं एक अकेली लड़की हूं घर में मैं और मेरी मां हैं। हमें इन सब लोगों से खतरा है अगर मेरी जान को कुछ भी होता है।" गोरा नागौरी ने राजस्थान सरकार से गुजारिश की कि उन्हें सपोर्ट करें और जल्द से जल्द न्याय दिलाए साथ ही बताया कि इन लोगों से उनकी जान को भी खतरा है।"