विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shalin Bhanot: शालीन भनोट की लाइफ में है कोई लड़की, नाम सुन टीना दत्ता को लगेगा 440 वोल्ट का झटका

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Mon, 22 May 2023 03:57 PM (IST)

Shalin Bhanot बिग बॉस 16 में शालीन का नाम टीना दत्ते के साथ जुड़ा था। दोनों के इश्क के चर्चे ...और पढ़ें

Shalin Bhanot, bigg boss 16, tina datta, Shalin Bhanot girlfriend, tina datta Boyfriend
Shalin Bhanot, bigg boss 16, tina datta, Shalin Bhanot girlfriend, tina datta Boyfriend

नई दिल्ली, जेएनएन। पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 ने इस साल की शुरुआत में अपने हाई ऑक्टेन ड्रामा से सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। इस सीजन को रोमांस के लिए याद किया जाता है, घर में कई कपल बने। जिसमें से एक थे शालीन भनोट और टीना दत्ता का। हालांकि शो खत्म होने से पहले ही इनका रोमांस भी खत्म हो गया। अब दोनों की राहें जुदा है और शालीन ने कहा कि वो सिंगल नहीं है।

कमिटेड हैं शालीन भनोट?

जी हां आपने सही सुना शालीन भनोट अब सिंगल नहीं है, उनकी जिंदगी में कोई लड़की आ चुकी है। बिग बॉस 16 से निकलने के बाद टीना ने तो शालीन का नाम सुनना भी पसंद नहीं किया और दूसरी तरफ शालीन ने साफ कहा कि अब वो दोनों एक साथ नहीं है। इस बीच टीना का नाम बिग बॉस 16 के ही कंटेस्टेंट गौतम विग के साथ जुड़ा, लेकिन कभी कोई कंफर्मेशन नहीं आई। अब शालीन ने एक बड़ा खुलासा किया है।

टीना दत्ता नहीं तो कौन?

शालीन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने निजी जीवन में एक आश्चर्यजनक मोड़ का खुलासा किया है। जिसे सुनकर सेलेब्स और फैंस, सभी हैरान रह गए। उन्होंने खुलासा किया कि वह किसी को डेट कर रहे हैं और पर उस लड़की के नाम का खुलासा नहीं करना चाहते।

ये है गर्लफ्रेंड का नाम!

जब जाने-माने होस्ट फरीदून शहरयार से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा तो शालीन ने कहा- "नहीं, मैं सिंगल नहीं हूं (आंखें मारता हूं)।" यह पूछे जाने पर कि क्या यह कॉन्ट्रोवर्शियल शो, बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद हुआ, शालीन ने कहा, "हां।" अभिनेता ने खुलासा किया कि वह खुश है और कहा कि वह "टॉप ऑफ द वर्ल्ड फील करते हैं।

बेकाबू से हो रहे पॉपुलर

बिग बॉस से मिली पॉपुलैरिटी के बाद शालीन, फिलहाल एकता कपूर के ड्रामा 'बेकाबू' में रानव की मुख्य भूमिका निभाई है। इस सीरियल में शालीन के साथ-साथ ईशा सिंह और मोनालिसा भी लीड रोल प्ले कर रहे हैं। शो का दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।