विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shalin Bhanot ने पूरा किया अपना 10 साल पुराना सपना, घर लेकर आए ये कीमती चीज

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Fri, 28 Apr 2023 06:54 PM (IST)

Shalin Bhanot New Car शालीन भनोट (Shalin Bhanot) ने अपना एक सपना पूरा किया है जिसका इंतजार वह पूरे 10 ...और पढ़ें

Bigg Boss 16, Shalin Bhanot, Mahindra Scorpio, Land Cruise 300 GR, Shalin Bhanot New Car, Shalin Bhanot TV Shows
Bigg Boss 16, Shalin Bhanot, Mahindra Scorpio, Land Cruise 300 GR, Shalin Bhanot New Car, Shalin Bhanot TV Shows

 नई दिल्ली, जेएनएन। Shalin Bhanot New Car: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट और टीवी स्टार शालीन भनोट (Shalin Bhanot) इन दिनों सातवें आसमान पर है। दरअसल, एक्टर ने अपना एक सपना पूरा किया, जिसका इंतजार वह पूरे 10 साल से कर रहे थे।

शालीन भनोट ने खरीदी कार

एक्टर अपने घर चमचमाती लग्जरी कार लेकर आए हैं। शालीन ने न्यू महिंद्रा स्कॉर्पियो कार खरीदी है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर और वीडियो वायरल हो रहे है। इस दौरान शालीन अपने दोस्तों के साथ अपनी नई कार खरीदने पहुंचे।

रेड कार का सपना पूरा हुआ- शालीन

इस वीडियो में शालीन बता रहे हैं कि वह पिछले 10 साल से रेड कलर की कार लेने का सोच रहे है। जो उन्हें इससे पहले नहीं मिली। वहीं अब एक्टर का रेड कार का सपना पूरा हुआ। शालीन अभी तक जिस कार का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे थे वो है उनकी मर्सिडीज ई 220 है। इसके अलावा एक्टर के पास ऑडी ए6 भी है। खबरों की माने तो एक्टर ने इस गाड़ी का नाम 'भनोट' रखा है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मोनालिसा के साथ नजर आ रहे हैं शालीन

इन दिनों एक्टर मोनालिसा के साथ बेकाबू में नजर आ रहे हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे दोनों एक साथ कपल डांस करते हुए हुए दिखाई दिए। शालीन और मोनालिसा एक दूसरे का हाथ पकड़े और चेहरे पर बड़ी सी स्माइल लिए डांस करते देखे जा सकते हैं। बालाजी टेलिफिल्म्स के इस शो में मोनालिसा ग्रे शेड कैरेक्टर (यामिनी) में हैं, जो अपनी चाल और तीखे नैन नक्श से अपने दुश्मनों का खात्मा करती है।

शालीन का टीवी करियर

शालीन ने ‘रोडीज 2’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ये टीवी शो 'आयुष्मान' में नजर आए थे। इस शो में उन्होंने अक्षय के रोल में नजर आए। इसके अलावा 'सात फेरे: सलोनी का सफर', 'बेटियां अपनी या पराया धन', 'आहट', 'संगम', 'एयर होस्टेस' जैसे शो में नजर आए थे। सालों बाद एक्टर फिर से पर्दे पर नजर आए। उन्होंने बिग बॉस के सीजन 16 से खूब पॉपुलैरिटी मिली।