Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top News 5 March: दो महीने बाद रिहा हुए शीजान खान, अल्लु अर्जुन के डांस वीडियो ने मचाया धमाल

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 05 Mar 2023 05:57 PM (IST)

    Entertainment Top News 5 March एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा डेथ केस में उनके को-स्टार शीजान खान को आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया गया था। उनके मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। इसके साथ ही एक नजर डालते हैं रविवार की बड़ी खबरों पर।

    Hero Image
    Entertainment Top 5 News of 5th March

    नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 5 March: रविवार की शाम को एंटरटेनमेंट जगत में कई बड़ी सामने आई। एक तरह एक्टर अजय देवगन ने अपनी फिल्म भोला के ट्रेलर की डेट का एलान किया। तो वहीं, दूसरी तरफ टीवी तुनिषा शर्मा मौत मामले में जमानत मिलने के बाद रविवार को अभिनेता शीजान खान को ठाणे सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेल से रिहा हुए शीजान खान

    70 दिनों बाद जेल से बाहर आकर एक्टर सबसे पहले अपनी मां और बहनों के गले लगे। शनिवार को शीजान खान को जमानत मिल गई। महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई की एक अदालत ने शनिवार को टेलीविजन अभिनेता शीजान खान को जमानत दे दी, जिन्हें पिछले साल को-एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यहां पढ़े पूरी खबर...

    सोमवार को रिलीज होगा भोला का दमदार ट्रेलर

    अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म भोला के ट्रेलर का एलान कर दिया है। तमिल फिल्म ‘कैथी’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक फिल्म है। सोमवार को ट्रेलर 3डी फॉर्मेट में आईमैक्स थियेटर में रिलीज होने जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

     

    आमिर खान को लेकर बदले केआरके के सुर

    कमाल राशिद खान यानी केआरके एक बार फिर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में है। अब उन्होंने आमिर खान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है, जिसके बाद कमेंट सेक्शन में फैंस के कमेंट की बाढ़ आ गई है। केआरके आमिर की दमदार वापसी का दावा कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    पीयूष मिश्रा के साथ महिला रिश्तेदार ने किया था यौन शोषण

    फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार पीयूष मिश्रा को लेकर हाल ही में एक चौंकाने वाली बात का खुलासा हुआ है। हाल ही में उनकी ऑटोबायोग्राफिकल नॉवेल 'तु्म्हारी औकात ही क्या है पीयूष मिश्रा' रिलीज हुई। इस किताब में उनके स्ट्रगल से लेकर कुछ अनछुए पहलुओं के बारे में बताया गया है। इसी किताब में महिला रिश्तेदार द्वारा उनके साथ गंदी हरकत किए जाने के बारे में भी बताया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    अल्लू अर्जुन ने 'ऊं अंटावा' पर किया डांस, वीडियो वायरल

    पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा: द राइज' जितनी फेमस हुई थी, उतना ही फेमस हुआ था इस मूवी का गाना 'ऊं अंटावा।' समांथा रुथ प्रभु ने इस गाने पर आइटम डांस किया था, जिसे लोगों के बीच काफी लोकप्रियता मिली। उनके डांस मूव्स को पूरी दुनिया ने पसंद किया। अब फिल्म के लीड एक्टर अल्लु अर्जुन की एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह इसी गाने पर कदम थिरकाते देखे जा सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    यह भी पढ़ें: Priyanka Choudhary: ओटीटी पर दिखेगी प्रियंका-अंकित की जोड़ी, म्यूजिक शो के बाद साइन की ये वेब सीरीज?

    यह भी पढ़ें: www.jagran.com/entertainment/tv-dileep-joshi-dismiss-news-of-getting-death-threats-says-bhala-ho-uska-jisne-yeh-galat-khabar-failai-23347926.html