यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Allu Arjun Dance: मार्टिन गैरिक्स के साथ अल्लू अर्जुन ने किया 'ऊं अंटावा' गाने पर डांस, वीडियो हुआ वायरल
Allu Arjun Dance O Antava Song शनिवार को हैदराबाद में हुए डीजे मार्टिन गैरिक्स के म्यूजिक कॉन्सर्ट में अल्लू अर्जुन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Allu Arjun Dance O Antava Song: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) पुष्पा के बाद से लगातार चर्चा में है। फिल्म को रिलीज हुए भले ही दो साल हो गए हो, लेकिन दर्शकों में इसका क्रेज अभी भी उतना ही है।
इस फिल्म का आइटम नंबर 'ऊ अंतवा' आज भी हर शादी पार्टी में सुनाई देता है। इसी बीच अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे अल्लू अर्जुन हैदराबाद में हुए के शो में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 'ऊ अंतवा' गाने पर डांस किया।
डीजे मार्टिन गैरिक्स के साथ स्टेज पर डांस करते दिखे एक्टर
शनिवार को हैदराबाद में हुए डीजे मार्टिन गैरिक्स के म्यूजिक कॉन्सर्ट में अल्लू अर्जुन ने हिस्सा लिया और यहां तक कि मंच पर भी उनके साथ नजर आए। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन और डीजे मार्टिन गैरिक्स स्टेज पर स्टेज पर झूमते दिखाई दे रहे हैं। ऊं अंटावा गाने पर एक्टर हवा में हाथों को लहराते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर के लुक की बात करें तो, इस दौरान ब्लैक टीशर्ट और ब्लू जींस वाला में काफी कूल दिखाई दे रहे हैं।
Two Stars On One Stage 🔥🔥🔥@alluarjun × @MartinGarrix - #OoAntava @Samanthaprabhu2@ThisIsDSP
Maddd Night At Hyderabad!!! ❤️🔥#PushpaTheRule #AlluArjun pic.twitter.com/F1wWvJXKnD
— Allu Arjun Anna DHF (@AlluArjunAnnaD2) March 4, 2023
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar Dance: लहंगा पहनकर डांस करने पर ट्रोल हुए अक्षय कुमार, यूजर बोले- ये घटिया हरकतें करना...
अल्लू अर्जुन ने शेयर की तस्वीरें
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर मार्टिन के साथ कुछ फोटो साझा की हैं, जिसके कैप्शन लिखा- 'क्या मजेदार रात है.. ओह अंतवा @martingarrix के साथ। इस पर मार्टिन ने कमेंट कर लिखा- जुड़ने के लिए धन्यवाद भाई। इसके अलावा फैंस भी इस पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे है। एक लिखा- मैं अपनी पुष्पा 2 का इंतजार कर रहा हूं। वहीं दूसरे ने लिखा- आप टॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं।
जल्द पुष्पा 2 में नजर आएंगे अल्लू
एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इन दिनों पुष्पा फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म पुष्पा: द रूल की शूटिंग कर रहे हैं। अर्जुन ने हाल ही में विशाखापत्तनम में पुष्पा 2 का एक शेड्यूल पूरा किया है। इस दौरान खबरें आई कि मेकर्स ने फिल्म का एक गाना शूट किया है। पुष्पा 2 की शूटिंग पिछले नवंबर में शुरू हुई थी।
