विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sara Ali Khan के लिए बेहद बुरा था साल 2020, एक्ट्रेस बोली- ना फिल्में चली और ना...

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 05 Mar 2023 01:15 PM (IST)

Sara Ali Khan सारा अली खान के लिए साल 2020 कुछ खास नहीं थी । एक तरह जहां उनकी लव ...और पढ़ें

sara ali khan, sara ali khan ex boyfriend, sara ali khan breakup, sara and kartik aaryan, love aaj kal
sara ali khan, sara ali khan ex boyfriend, sara ali khan breakup, sara and kartik aaryan, love aaj kal

 

नई दिल्ली, जेएनएन। Sara Ali Khan: सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने साल 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी।

इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस 'सिंबा' में नजर आईं। वहीं साल 2020 में उन्होंने 'लव आज कल, 'कुली नंबर 1 मूवी में काम किया, लेकिन ये पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई। वहीं अब एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बात की है।

फ्लॉप फिल्मों पर बोली सारा

हाल ही में सारा अली खान एक चैट शो का हिस्सा बनीं। जहां उन्होंने बताया कि साल 2020 उनके लिए काफी बुरा रहा। साल की शुरुआत उनके ब्रेकअप से हुई थी और फिर ये बुरा वक्त उनकी फिल्मों पर भी जा पहुंचा।

 साल 2020 में उनकी कुछ फिल्में फ्लॉप हुई। हालांकि, उन्होंने कहा कि ट्रोलिंग का इतना असर नहीं हुआ क्योंकि वह पहले से ही खराब पर्सनल स्पेस में थीं।' सारा ने इस दौरान 'लव आज कल' और 'कुली नंबर 1' में गलतियां करना भी स्वीकार किया।

यह भी पढ़ें-  Sushmita Sen Health Update: सुष्मिता सेन ने दिया अपना हेल्थ अपडेट, बताया 95 फीसदी थी हार्ट में ब्लॉकेज

2020 में हुआ था कार्तिक संग ब्रेकअप

बता दें, लव आज कल के दौरान सारा और कार्तिक को लेकर खबरें थी कि दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। दोनों को कई बार एक-साथ स्पॉट भी किया जाता था। हालांकि, 2020 में फिल्म की रिलीज से ठीक पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया और इसके बाद उन्होंने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया। मीडिया में दोनों ने अपने रिश्ते को कभी कबूल नहीं किया था, लेकिन बीते साल करण जौहर ने अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' में इस राज से पर्दा उठाया था।

एक्ट्रेस की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा आखिरी बार आनंद एल राय की 'अतरंगी रे' में नजर आई थीं, जिसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। वह जल्द  'गैसलाइट', 'ए वतन मेरे वतन',  'मेट्रो इन दिनों' और मर्डर मुबारक  में नजर आएंगी। 

यह भी पढ़ें- Entertainment Top News 26 February: सुष्मिता सेन ने बताया अपना हेल्थ अपडेट, जल्द आ रहा है नच बलिये सीजन 10

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।