विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंतजार हुआ खत्म, इस दिन और इस वक्त रिलीज होगा Ajay Devgn की फिल्म भोला का दमदार ट्रेलर

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 05 Mar 2023 03:43 PM (IST)

अजय देवगन की फिल्म भोला (Bholaa) के ट्रेलर और फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब ...और पढ़ें

Ajay Devgn, Ajay Devgn Film, Ajay Devgn Bholaa, Ajay Devgn Bholaa trailer, Entertainment News , Bollywood News
Ajay Devgn, Ajay Devgn Film, Ajay Devgn Bholaa, Ajay Devgn Bholaa trailer, Entertainment News , Bollywood News

नई दिल्ली, जेएनएन। Bholaa Trailer: अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) की मोस्ट अवेटेड फिल्म भोला (Bholaa) के ट्रेलर और फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब एक्टर ने अपने फैंस का ये इंतजार खत्म करने का फैसला लिया है।  ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। अजय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि फिल्म का ट्रेलर कब और कितने बजे आ रहा है।

कल रिलीज होगा भोला का दमदार ट्रेलर

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ा धमाकेदार वीडियो शेयर कर लिखा- शुरू होता है भोला पागलपन, #BholaaTrailerOutTomorrow at 2:18pm.#BholaaOn30thMarch। फिल्म का ट्रेलर 3डी फॉर्मेट में आईमैक्स थियेटर में रिलीज होने जा रहा है। इस पोस्ट के बाद अब फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- Tunisha Sharma Death Case: 70 दिनों बाद जेल से बाहर आया शीजान खान, गले लगकर रोने लगीं मां और बहनें

फैन्स कर रहे भोला के ट्रेलर का इंतजार

इस पोस्ट पर फैंस एक के बाद ट्रेलर को लेकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक ने लिखा- इंतजार नहीं कर सकता।  दूसरे ने लिखा- सुपर एक्साइटेड। वहीं एक अन्य लिखा- भोला आग का गोला। एक ने लिखा- भोला को लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं, इंतजार नहीं कर सकता।

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी भोला

बता दें, इस फिल्म को अजय ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। ये फिल्म साउथ फिल्म कैथी का ऑफिशियल हिंदी रीमेक हैं। एक बार फिर इस मूवी में अजय के साथ तब्बू की जोड़ी नजर आएगी। इसके अलावा इस फिल्म में दीपक डोबरियाल, गजराज राव और विनीत कुमार भी है। इस फिल्म पर अजय ने काफी मेहनत की है।

कहा जा रहा है कि तीनों ही खूंखार का रोल प्ले कर रहे हैं। ये फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह कहानी असली भारत की कहानी है और इसमें ऐसे झगड़े और चेज सीन हैं जिन्हें देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। एक्टर के वर्कफ्रंट की करें तो, भोला के अलावा मैदान, साढ़े साती, सिंघम अगेन, गोलमाल 5, गोबर, औरों में कहां दम था जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- Allu Arjun Dance: मार्टिन गैरिक्स के साथ अल्लू अर्जुन ने किया 'ऊं अंटावा' गाने पर डांस, वीडियो हुआ वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।